हरियाणा में जैसे जैसे महामारी का संक्रमण कम हो रहा है उसको देखते हुए अब पंचायती राज चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है और इसके लिए अधिकारी फिर से जुट गए। कई जिलों में चुनावी प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही है।
हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का समय अब पूरा हो चुका है। राज्य सरकार साफ कर चुकी हैं कि इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं हो पायेंगे। सरपंचों के कार्यकाल का समय लगभग 2 महीने पहले ही समाप्त हो गया है। अब पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हवाले कर दी गई है।

इसके अलावा किसान आंदोलन के कारण भी चुनावों में देरी हुई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा में अभी 22 जिला परिषद, 6205 ग्राम पंचायत और 142 ब्लॉक समितियां हैं।
झज्जर जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत श्याम लाल पुनिया ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज एक्ट 2020 की धारा 120 और पंचायती राज निर्वाचन (संशोधित) अधिनियम 2021 के नियम 5 के अंतर्गत जिला परिषद झज्जर के वार्डों में से पिछड़े वर्ग के लिए वार्ड ड्रा ऑफ लॉट द्वारा संरक्षित किया जाना है।
उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त कार्यालय द्वारा कांफ्रेंस हाल में 18 जून को एक बजे अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण संबंधित प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…