Categories: Featured

ग्रामीण महिलाओं ने किया चमत्कार, कुछ इस तरीके से कम लागत में खेती कर ले रहीं अच्छा मुनाफा

ग्रामीण महिलाएं भी अब आत्मनिर्भर होने लगी हैं। लगातार वह सराहनीय काम कर रही हैं। जो महिलाएं कल तक मजूदरी करती थीं वो आज उनकी पहचान सफल किसान के रूप में है। ये खेती की जानकार महिलाएं अब अपने क्षेत्र की महिलाओं को खेती करने का हुनर कम लागत में सिखा रही हैं। इन महिलाओं की मदद से झारखंड में तीन लाख से ज्यादा महिला किसान कम लागत में खेती कर मुनाफे की फसल काट रही हैं।

मजदूरी करने वाली महिलाएं आज खेती से अच्छा कमा रही हैं। यह सफलता उन्होंने खुद हासिल की है। रांची की निभा देवी ये भली-भांति जानती हैं कि खेती की लागत कैसे कम की जाए। निभा के पास खुद की जमीन तो नहीं है लेकिन अपने पड़ोसी की खाली पड़ी जमीन जिसे वो बेकार समझते थे आज निभा उसमें सब्जियां उगा रही हैं।

ग्रामीण महिलाएं बन गईं खेती की जानकार, कम लागत में खेती कर ले रहीं अच्छा मुनाफाग्रामीण महिलाएं बन गईं खेती की जानकार, कम लागत में खेती कर ले रहीं अच्छा मुनाफा

कई महिलायों को यह महिलायें अपने साथ जोड़ रही हैं। इनका एक ही मकसद है कि अच्छी ज़िंदगी जिए। निभा कहती हैं, खेती करने के मेरे शौक को देखते हुए मुझे आजीविका कृषक मित्र की ट्रेनिंग दी गयी। एक साल बाद मैं सीनियर आजीविका कृषक मित्र बन गयी। अभी मेरी देखरेख में 350 किसान जैविक तरीके से खेती करते हैं और आठ आजीविका कृषक मित्र जो किसानों को ट्रेनिंग देते हैं।

उनके गांव में ज़्यादातर महिलाएं मजदूरी करती थीं जो आज खेती की तरफ आ रही हैं। निभा के आसपास रहने वाले किसानों को अपनी शुद्ध ताजी जैविक सब्जियां बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ता। क्योंकि निभा घर बैठे इनकी सब्जियां खरीदती हैं और फिर उसे रांची में आजीविका फ्रेस नाम की बाजार में बिकने के लिए भेज देती हैं। निभा रांची जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के बीसा गाँव की रहने वाली हैं।

वक़्त बदलते कभी देर नहीं लगती है। आपका हौसला बुलंद होना चाहिए, आपके सपनों में जान होनी चाहिए। निभा की तरह झारखंड में 5,000 से ज्यादा महिलाएं आजीविका कृषक मित्र हैं। जो खुद तो जैविक तरीके से मिश्रित खेती करती ही हैं साथ ही अपने आसपास के सैकड़ों किसानों को प्रशिक्षित भी करती हैं।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा में रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर को नई उड़ान, इस जिले में बनेगा उन्नत ट्रेनिंग सेंटर

हरियाणा सरकार ने देश की सुरक्षा और तकनीकी प्रगति को नई दिशा देने के लिए…

1 day ago

हरियाणा में रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर को नई उड़ान, इस जिले में बनेगा उन्नत ट्रेनिंग सेंटर

हरियाणा सरकार ने देश की सुरक्षा और तकनीकी प्रगति को नई दिशा देने के लिए…

1 day ago

फरीदाबाद में शुरू हुआ नया अप्रोच पुल  बरसात में धंसा, 8 करोड़ रुपए बहे पानी में

फरीदाबाद के शाहपुर कलां गांव के पास आगरा नहर पर दो लेन का पुल कुछ…

2 days ago

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर ट्रैफिक से शहर जाम, फोरलेन बनाकर कब होगा समाधान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर रूप लेती जा रही…

2 days ago

फरीदाबाद के इस अंडरपास में भरा पानी, इन दो जिलों का संपर्क टूटा ?

फरीदाबाद में बरसात के समय अंडरपास भर जाते हैं जिससे शहर के कई क्षेत्रों की…

2 days ago

फरीदाबाद में हाइवे की बढ़ेगी सुंदरता, ग्रीन बेल्ट का हो रहा विस्तार, करोड़ों की लागत से बढ़ेगी हरियाली

फरीदाबाद के सेक्टर-87 के दोनों ओर स्थित ग्रीन बेल्ट को नया रूप देने का कार्य…

2 days ago