बाईपास के ग्रीनबेल्ट पर लोगों ने किया अतिक्रमण, बना लिए शोरूम और ढाबे

बाईपास रोड के दोनों तरफ बनाई गई ग्रीनबेल्ट पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिला प्रशासन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन भी ज्यादा सख्ती नहीं बरत रही है।

शहर को हरा भरा बनाने के लिए बाईपास के दोनों तरफ ग्रीनबेल्ट का निर्माण किया गया था। बदरपुर बॉर्डर से लेकर नेशनल हाईवे झाड़सैतली गांव तक बने ग्रीनबेल्ट पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। कहीं ट्यूबवेल लग गए हैं तो कहीं ढाबे खुल गए है तो कोई मवेशियों को बांध रहा है। कई जगहों पर सब्जी व मछली मंडी लगी है। कुछ जगहों पर लोगों ने तो झुग्गी–झोपड़ियां भी डाल ली है।

बाईपास के ग्रीनबेल्ट पर लोगों ने किया अतिक्रमण, बना लिए शोरूम और ढाबे

हरियाणा सरकार द्वारा कई बार इन झुग्गियों को हटाया गया परंतु यह लोग दोबारा यहां अतिक्रमण कर लेते हैं। इन लोगों को सेक्टर–56–56ए में आशियाना योजना के तहत फ्लैट भी दिए गए हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

ग्रीनबेल्ट की कई जगहों पर लोगों ने पक्का निर्माण भी करवा लिया है और इन पर कार्यवाही करने की जगह इनकी खानापूर्ति की जा रही है।

अगर कोई अधिकारी इन पर कार्यवाही करता है तो ये लोग उसका तबादला करवा देते है। कुछ महीने पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी प्रदीप दहिया ने बड़ौली गांव के पास बने अवैध शोरूम को हटाने के लिए कार्यवाही की थी।

इसे तोड़ने के लिए बड़ी बड़ी मशीने किराए पर मंगवाई गई थी, प्राधिकरण को इसके लिए नौ लाख रुपए चुकाने पड़े। परंतु लोगों ने प्रतिनिधियों से मिलकर उनका तबादला करा दिया। यहां से कब्जा हटाने के लिए प्रशासन की सारी कोशिश बेकार हो गई। ऐसे में बाईपास को हरा भरा रखने की सरकार की योजना विफल हो रही है।

प्राधिकरण के एसडीओ सर्वे विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही उच्च अधिकारियों द्वारा की जाती है। वे ही इसके बारे में निर्णय लेंगे। जैसा बड़े अधिकारी कहेंगे हमें उसी के अनुसार कार्य करना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago