Categories: Faridabad

वेतन न मिलने से परेशान होकर निगम कर्मचारियों ने किया टूलडाउन, रखी यह मांग

नगर निगम मुख्यालय में वेतन ना मिलने को लेकर आज कर्मचारियों ने नगर निगम में टूलडाउन किया और जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने निगमायुक्त गरिमा मित्तल से सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वाहन किया है ।

दरअसल, नगर निगम के सभी विभागों के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। म्युनिसिपल कोरोप्रेशन एम्प्लॉएंस फेडरेशन के प्रेजिडेंट रमेश जागलान ने बताया कि निगम ने पिछले दो महीनों से नगर निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जिससे भरण- पोषण में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।

वेतन न मिलने से परेशान होकर निगम कर्मचारियों ने किया टूलडाउन, रखी यह मांग

उन्होंने निगम प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि निगम में 200 करोड का घोटाला हो जाता है परन्तु निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नही दिया जाता है। उन्होंने निगमायुक्त गरिमा मित्तल से कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का आह्वाहन किया है। जांगलान ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सभी मांगों को नही माना जाता तो कर्मचारी हड़ताल भी कर सकते है।

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने बताया कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों को अनाज खरीदने हेतु फंड देने की बात कही गई थी परन्तु अभी तक कर्मचारियों के पा यह फंड नहीं पहुंचा है वही पिछले दो महीने से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निगम में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर वैशाली शर्मा मौके पर पहुंची तथा कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द से जड़ पूरा करना का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में तमाम कर्मचारी संगठनों ने हिस्सा लिया तथा अपनी मांगें रखी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago