Categories: Politics

संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएम करेंगे भाजपा विधायकों के साथ मंत्रणा

मंगलवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर एक अहम बैठक के माध्यम से भाजपा विधायकों के साथ मंत्रणा करेंगे। बैठक के दौरान संक्रमण की तीसरे लहर से निपटने के लिए वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी।वही इसी दिन सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा शाम को निर्दलीय विधायकों के साथ अलग से मंत्रणा करेंगे।

मुख्यमंत्री 22 जून को भाजपा विधायकों व निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का भी फीडबैक लेंगे। इसी दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मीडिया से बातचीत कर अगले कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। विधायक दल की बैठक में भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े व सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी के भी शामिल रहने की संभावना है।

संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएम करेंगे भाजपा विधायकों के साथ मंत्रणा

निर्दलीय विधायक मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाओं के बीच करीब एक सप्ताह पहले बैठक कर चुके हैं। मुख्यमंत्री को जैसे ही निर्दलीय विधायकों की इस बैठक के बारे में पता चला तो उन्हें मंगलवार को बातचीत करने का समय दे दिया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, निर्दलीय कोटे से बिजली मंत्री बने रंजीत सिंह चौटाला और कृषि मंत्री जेपी दलाल के बारी-बारी से दिल्ली दौरे के बाद हो रही भाजपा विधायक दल की बैठक पर सबकी निगाह टिक गई है।

23 जून को भाजपा की छोटी टोली की बैठक है, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। अगले दिन 24 जून को भाजपा कोर ग्रुप और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री, प्रभारी व सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधायकों व मंत्रियों के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago