Categories: Featured

इस नए तरीके से धान की खेती करेंगे तो होंगे मालामाल, बढ़ेगी कमाई होगा मुनाफा, जान लीजिए आप भी

किसानों की आमदनी बढे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके। देश में फिलहाल खरीफ फसलों की रोपाई-बुवाई का सीजन चल रहा है। खरीफ की प्रमुख फसल धान की किसान बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं। इसी बीच पंजाब में एक नया चलन देखने को मिल रहा है।

किसानों के हित में सरकार लगातार तमाम प्रयास भी कर रही है। जिसने भी जरा सा हटकर काम किया, उसको सफलता जरूरी मिली। यहां के किसान एक खास प्रयोग कर रहे हैं और एक ही खेत में अलग-अलग किस्म व अलग-अलग विधि से धान की खेती कर रहे हैं।

इस नए तरीके से धान की खेती करेंगे तो होंगे मालामाल, बढ़ेगी कमाई होगा मुनाफा, जान लीजिए आप भी

किसानों को पिछले कुछ वर्षों के दौरान खेती-बाड़ी में मोटा मुनाफा होने लगा है। किसान को अब अपनी मेहनत के दाम मिलने लगे हैं। पंजाब कृषि निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं, हमने देखा है कि किसान खरीफ फसलों, विशेष रूप से धान को बुद्धिमानी से उगा रहे हैं। वे अपने खेत के एक हिस्से में सीधी बुवाई यानी छिड़काव कर रहे हैं और दूसरे खेत हिस्से में नर्सरी से पौध उखाड़ कर रोपाई कर रहे हैं।

आइडिया आपको कहीं से भी मिल सकता है। बस आपको उस आइडिया पर काम करने की ज़रूरत होती है। किसान लंबी अवधि और कम अवधि में तैयार होने वाली धान की अलग-अलग किस्मों को एक ही खेत में लगा रहे हैं। पंजाब में इस खरीफ सीजन मोटे धान की 24.5 लाख हेक्टेयर और बासमती की 5.5 लाख हेक्टेयर में खेती होने की उम्मीद है। पंजाब के किसान कहते हैं कि किसानों को हर संभव तरीके से खेती में विविधता लानी चाहिए।

खेती का भविष्य बहुत ही उज्जवल हो रहा है। भारत में अब खेती का भविष्य अच्छा नजर आ रहा है। अब विभिन्न किस्मों को उगाने से किसानों को मदद मिलेगी। अगर बासमती को अच्छी कीमत नहीं मिली तो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत आने वाली मोटे किस्मों को बेचकर आमदनी कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago