Categories: Featured

चाय का ठेला चलाने वाले ने शुरू किया ‘हॉट डॉग’ बेचना, आज बन गया करोड़पति, जानिये कैसे हुआ ये सब

आपकी किस्मत कब बदल जाये ये कहा नहीं जा सकता। किसी भी पल किसी भी इंसान की किस्मत बदल सकती है। जिंदगी में कब और कैसा मोड़ आ जाए, ये कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ विजय सिंह राठौड़ के साथ, जो कभी चाय की दुकान पर नौकरी कर के जीविका चलाते थे। लेकिन ‘जॉनी हॉट डॉग’ डिश ने उनकी जिंदगी को इस तरह से बदल दिया कि आज वे एक करोड़पति हैं।

उनकी जिंदगी में यह बदलाव अचानक आया है। देने वाले ने छप्पर फाड़ के दिया। इंदौर में मिलने वाला “जॉनी हॉट डॉग” डिश दुनिया में काफी मशहूर हो गया है। जॉनी हॉट डॉग डिश को एशिया पेसेफिक की सबसे लोकप्रिय डिश का खिताब भी मिल चुका है। इस डिश ने अपने साथ विजय सिंह राठौड़ को भी दुनियाभर में मशहूर कर दिया।

चाय का ठेला चलाने वाले ने शुरू किया 'हॉट डॉग' बेचना, आज बन गया करोड़पति, जानिये कैसे हुआ ये सब

जिंदगी में कब और किस तरह बदलाव आ जाए, यह कोई नहीं जानता। खुद इंसान इससे बेखबर रहता है। इस डिश की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 31 लाख जनसंख्या वाले इंदौर शहर के 80% से अधिक घरों तक यह डिश पहुंच चुका है। विजय सिंह राठौड़ ने 80 के दशक में ‘जॉनी हॉट डॉग’ खास व्यापार की नींव रखी। किशोरावस्था में विजय सिंह ने आजीविका चलाने के लिए इंजीनियरिंग छात्रों को चाय और नाश्ता सर्व करते थे।

जानी हॉट डॉग इंदौर में मिलने वाली डिश है। इस डिश ने 60 साल के विजय सिंह राठौड़ को दुनियाभर में मशहूर कर दिया है। विजय सिंह का कहना है कि इसे शुरु करने की प्रेरणा उन्हें उनकी मां से मिली, जिन्हें वो घर पर खाना बनाते हुए देखते थे। उनके अनुसार, इस रेसिपी को बनाने में भी उनकी मां से मदद मिली। हालांकि इसकी शुरुआत उस समय हुई जब विजय के पास एक छोटा सा स्टॉल और कोयले की अंगीठी थी, उसी से बिक्री करते थे।

ज़िंदगी में सबकुछ संभव है। अगर आपकी सोच सकारात्मक है और हौसले बुलंद हैं तो आपका सफल होना तय है। विजय का यह कारोबार जो आज सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है, हमेशा से इतना सफल नहीं था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago