Categories: Government

सरकार ने छीनी छत, भू माफियाओं ने वसूली के लिए खोरी में अपनाएं सारे हथकंडे

सरकारी जमीन पर अपने झंडे गाड़ कर अवैध कब्जा कर लोगों से वसूली करने का सिलसिला अभी भी भू माफियाओं द्वारा निरंतर बना हुआ है। एक तरफ कभी भी यहां बुलडोजर चल जमीन ध्वस्त हो सकती हैं। लोगों के पास अपना सामान सुरक्षित करने का कोई जरिया नहीं बचा है।

इतना सब कुछ देखने सुनने के बावजूद भी भू माफियाओं का कारनामा यहां तक पहुंच गया है कि अपने गुर्गों को भेजकर खोरी निवासी से बकाया वसूल करने के लिए चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

सरकार ने छीनी छत, भू माफियाओं ने वसूली के लिए खोरी में अपनाएं सारे हथकंडे

दरअसल, ऐसा ही मामला सोमवार को उजागर हुआ, जहां भू माफिया के लोग विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचकर एक व्यक्ति से बकाए पैसों की मांग करते दिखे और पैसे न देने पर उसके साथ जमकर पिटाई की।

जब यह सब होता हुआ देख स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो वह बाइक लेकर फरार हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अभी तक उक्त भू माफिया की तलाश नहीं कर पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक खोरी कॉलोनी में विश्वकर्मा चौक के पास सूरजपाल नामक व्यक्ति ने भी जमीन माफिया से खरीदी थी। जब वह दीवार बना रहे थे तो माफिया के आदमी आकर उससे पैसे ले गए थे। अब चूंकि कॉलोनी पर बुल्डोजर चलााने की तैयारी है फिर भी माफियाओं का किश्त वूसली जारी है।

सोमवार को बाइक पर दो लेाग पहुंचे और सूरजपाल से पैसे मांगे। उसने कहा कि मालकिन अभी नहीं है। इतना कहते ही दोनों ने सूरजपाल के साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। मारपीट करने वाले का नाम तेजवीर गुर्जर बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद से खोरी कॉलोनी में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी के चारों ओर पुलिस बैरीगेट कर आवाजाही बंद कर दी है, फिर भी भूमाफिया पुलिस को चकमा देकर कॉलोनी में आ रहे और लोगों को डरा धमका कर मारपीट कर बकाया वसूल रहे हैं। उधर, डीसीपी अंशुल सिंगला का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago