Categories: Government

शारीर को मारा हुआ है लकवा पर नहीं मानी जिंदगी से हार, महिला ने भीख मांगने की बजाय किया ये काम लोग कर रहे तारीफ़

इंसान सपने देखता है, लेकिन समय की करवट के आगे उसके सपनों का वजूद नहीं रहता। वक्त बदलता है तो परिस्थितियों के आगे इंसान को अपने सपने भूलने पड़ते हैं। पेट पालने के लिए जुट जाना पड़ता है। सिरसा की सविता के भी सपने बड़े थे। लेकिन जीवन में आये संकट का सामना करने के लिए उसे ई रिक्शा चलाना पड़ रहा है।

ई रिक्शा चला कर अपने बच्चों की परवरिश कर रही सविता सिरसा की एक मात्र महिला ई रिक्शा चालक है जो रिक्शा चला कर अपने परिवार का पेट पाल रही है।
मां-बाप ने सविता की शादी की। जिसके बाद ससुराल वालों की मारपीट सहन नहीं कर पाई। किसी और बहादुरगढ़ चली गई।

शारीर को मारा हुआ है लकवा पर नहीं मानी जिंदगी से हार, महिला ने भीख मांगने की बजाय किया ये काम लोग कर रहे तारीफ़

उसने वहां अपना गुजर बसर किया। लेकिन समय के चक्र ने सविता को वहां भी नही बक्शा। महामारी से लगे लॉक डाउन के कारण सब बन्द हो गया। जिससे उसका काम भी बन्द हो गया। बहादुरगढ़ छोड़ वापिस 20 साल बाद जब सिरसा लौटी तो मां-बाप ने भी स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद आज सविता ई-रिक्शा चलाकर अपना घर चला रही है।

साल 2017 में सविता का एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद सविता पैरालाइज्ड है। सविता की 2 बेटियां हैं व 1 बेटा है। सविता की 1 बेटी नोवीं कक्षा में है व दूसरी लड़की ग्रेजुएट है। सविता ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों की पढ़ाई व घर दोनों चला रही है। सविता ने बताया कि घर में मेरे पिता हैं, भाई हैं, लेकिन मेरे साथ कोई भी खड़ा नही है. जिस कारण ई रिक्शा चला रही हूं।


सवारियों के व्यवहार को लेकर सविता ने बताया कि लोग बहुत ही अजीब तरीके से देखते हैं कि एक औरत रिक्शा चला रही है। सविता ने बताया कि भीख मांगने से बढ़िया तो मेहनत करती हूं। सविता ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा उसकी बेटियों को पढ़ाने में उसकी मदद की जाए व उन्हें सरकारी नौकरी दी जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago