Categories: Government

गांव वासियों को जाम से मिलेगा छुटकारा, चंदावली से लेकर केजेपी तक बनेगा चार लेन बाईपास

फरीदाबाद वासियों को अब जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी आपको बता दें फरीदाबाद जिला जाम के झाम से गुजर रहा है। हर तरफ देखो वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसी जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयन पाल रावत ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया।

इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मई में चंदावली से लेकर केजेपी तक चार लेन बाईपास शुरू कराने का आश्वासन दिया। चार लेन बाईपास बनने से 4 गांव को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। गांव चंदावली, मच्छगर, दयालपुर व अटाली में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी।

गांव वासियों को जाम से मिलेगा छुटकारा, चंदावली से लेकर केजेपी तक बनेगा चार लेन बाईपास

आपको बता दें कि नवंबर तक मार्ग को चार लेन का बनाना था। इस योजना से इन चारों गांव में दुकानों और निर्माणों को बड़े पैमाने पर तोड़ना पड़ता। इसलिए तोड़फोड़ से बचाने के लिए चंदावली आईएमटी से लेकर केजेपी तक अलग से बाईपास बनाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक व हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नैनपाल रावत ने

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की। इस योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। और जल्द ही अलग बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग के बनने से लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मोहना मार्ग दो लाइन होने के कारण जाम लगा रहता था। प्रवीण चौधरी कार्यकारी अभियंता ने बताया कि बाईपास बनाने के लिए 1 महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वन विभाग ने भी पेड़ों को काटने की मंजूरी दे दी है जल्द ही यह काम शुरू कर दिया जाएगा। अभी एक विभाग से मंजूरी आनी बाकी है।


वही नैनपाल रावत ने कहा की यह बाईपास गांव से बाहर बनाया जाएगा और 1000 करोड़ से जमीन अधिग्रहण की जाएगी और 400 करोड रुपए से मार्ग बनाया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago