Categories: Faridabad

सीवर–पानी शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा नगर निगम, आय बढ़ाने पर किया जा रहा है काम

शहरवासियों से 15 महीने बाद सीवर–पानी का शुल्क वसूलने के लिए नगर निगम द्वारा बिल भेजा जाएगा। नगर निगम द्वारा अपना राजस्व बढ़ाने के लिए सीवर–पानी के नए कनेक्शन के आवेदन लेना भी प्रारंभ कर देगी।

निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल की ओर से इसके बारे में सभी कार्यकारी अभियंता को आदेश जारी कर दिए हैं। आईटी सेल को भी इसका डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया है।

सीवर–पानी शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा नगर निगम, आय बढ़ाने पर किया जा रहा है काम

आपको बता दें कि सीवर–पानी के करीब 2.5 लाख कनेक्शन नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज है। करीब सवा साल से निगम द्वारा इसकी वसूली नहीं की गई है। जो लोग सीवर–पानी का कनेक्शन का आवेदन लेकर निगम आते है उन्हें वापिस भेज दिया जाता है और अधिकारी कहते हैं कि सारा सिस्टम ऑनलाइन हो जायेगा तब आवेदन लिया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में शहर की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। महामारी के इस कठिन दौर में नगर निगम की ओर से पहले सीवर–पानी कनेक्शन के लिए शिविर लगाए जाते रहे हैं।

इन शिविरों की सहायता से नगर निगम को राजस्व में बढ़ोतरी मिलती थी। कई स्थानों पर तो अवैध कनेक्शन को भी वैध घोषित कर दिए जाते थे।

पिछले दिनों निजी एजेंसी की ओर से एक संपत्ति कर सर्वे किया गया जिसमें नगर निगम क्षेत्र में लगभग 5.5 लाख यूनिटों का डाटा सामने आया है।

नगर निगम के अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि अगर सभी सीवर–पानी के कनेक्शन वैध हो जाएं तो निगम को बड़ा राजस्व प्राप्त होगा।

निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तलने कहा कि उन्होंने सीवर पानी के शुल्क की रिकवरी के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही बही खाते के रिकॉर्ड को भी कंप्यूटर में अपलोड करने के लिया कहा गया है। निगम की आय बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago