Categories: GovernmentOthers

मोदी सरकार ला रही है यह योजना, 11 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा इसका लाभ

पिछले कुछ महीनों से किसानों और सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर टकराव की स्थिति जारी है। इसके लिए मोदी सरकार नाराज किसानों को खुश करने के लिए नई–नई योजनाएं ला रही है।

अब सरकार बुजुर्गों के लिए 3000 रुपए मासिक पेंशन की योजना बन रही है। लेकिन इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि का लाभार्थी होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ 11 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा।

मोदी सरकार ला रही है यह योजना, 11 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा इसका लाभ

आपको बता दें कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपए जमा करवाए जाते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को 3000 रुपए प्रति महीना यानी सालाना 36000 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ लेने वाले करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसान है।

साथ ही केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का भी लाभ मिल रहा है। पीएम किसान मानधन योजना के तहत लघु सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसानों को 3000 रुपए प्रति महीना पेंशन दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा। पीएम किसान योजना से मिलने वाली किस्त से ही इसका प्रीमियम काट लिया जाएगा। इस प्रकार किसानों को अपनी तरफ से कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा और बिना खर्च किए उनको साल के 36000 रुपए पेंशन के रूप में मिल जाएगी।

किसान मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु वाला कोई भी किसान इसमें पंजीकरण करा सकता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 55 से 200 रुपए कम से कम 20 और अधिकतम 40 वर्ष तक मासिक प्रीमियम के रूप में देने होंगे।

जो किसान 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ते है उन्हें 55 रुपए प्रति माह प्रीमियम के रूप में देने होंगे। 30 वर्ष की आयु वालों के 110 रुपए मासिक प्रीमियम के कटेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास खेती के योग्य अधिकतम 2 हेक्टेयर जमीन होना अनिवार्य है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago