Categories: Government

अभी नहीं घोषित होगे हरियाणा बोर्ड के 10वी कक्षाओं के परिणाम, पहले ली जाएगी विज्ञान की परीक्षा

कुछ दिनों पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषणा की गई थी कि वे हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम कि जल्द ही घोषणा करेंगे। जिसके लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा 8 जून की तारीख निर्धारित की गई थी और इसके लिए सारी तैयारियां भी बोर्ड द्वारा कर ली गई थी।

हरियाणा बोर्ड द्वारा सूचना जारी कर कहा गया था कि 8 जून को 10वी कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा इसके चलते 8 जून को 3,38,096 परीक्षार्थियों अपने भविष्य को लेकर बेसब्री से अपने परिणाम घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे थे।

अभी नहीं घोषित होगे हरियाणा बोर्ड के 10वी कक्षाओं के परिणाम, पहले ली जाएगी विज्ञान की परीक्षा

बीते सप्ताह ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह ने घोषणा की थी कि 8 जून को दसवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा और 7 जून रविवार तक भी परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारियां बोर्ड द्वारा कर ली गई थी लेकिन अंतिम समय में यह निर्णय बदल दिया गया।

परीक्षा के परिणाम के निर्णय टलने को लेकर बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अब छात्रों के परिणाम की घोषणा करने से पहले उनकी बची हुई विज्ञान की परीक्षा करवाई जाएगी जिसके बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।

लेकिन इस विषय पर भी अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि इस मुद्दे पर भी अधिकारी एकमत राय नहीं बना पाए हैं। कुछ का कहना है कि जो विद्यार्थी 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय लेना चाहते है केवल उनकी ही विज्ञान की परीक्षा ली जाए और बाकी छात्रों का परिणाम बिना परीक्षा लिए ही घोषित किया जाए। जबकि कुछ अधिकारियों का मानना है कि सभी छात्रों की बची हुई परीक्षा लेकर ही परिणाम की घोषणा की जाए।

स्कूलों से कि जा रही है राय :-

10 वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा रोकने के बाद भी बोर्ड अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है अधिकारी तय नहीं कर पा रहे हैं कि किन छात्रों की परीक्षा ली जाए और किन छात्रों के परिणाम बिना परीक्षा लिए ही घोषित किए जाए।

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि स्कूलों से बच्चों की जानकारी एकत्रित की जाएगी और उसी आधार पर परीक्षा की तिथि तय की जाएगी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह परीक्षा जून माह के अंत तक होगी और इस परीक्षा के बाद ही दसवीं कक्षा के छात्रों के परिणाम की घोषणा की जाएगी।



Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

8 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago