Categories: Uncategorized

आरडब्ल्यूए की मांग पर मंत्रियों ने दी सौगात, जल्द मिलेगा सीवर ओवरफ्लो से छुटकारा

सैक्टर-56, 56ए के लोगों को हमेशा के लिए सीवर ओवरफ्लो की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। यहां सीवर लाइन एक्सटेंशन लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवाने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे। यह मांग स्थानीय आरडब्ल्यूए ने जोर शोर से उठाई थी।

यहां पहुंचे दोनों मंत्रियों ने खुद भी नारियल तोड़ा और आरडब्ल्यूए प्रधान डॉ. सतीश फौगाट से भी नारियल तुड़वाया। इस एक्सटेंशन लाइन के बन जाने के बाद सेक्टर की सीवर लाइन प्रतापगढ़ एसटीपी से जुड़ जाएगी, जिसके बाद यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या समाप्त हो जाएगी।

आरडब्ल्यूए की मांग पर मंत्रियों ने दी सौगात, जल्द मिलेगा सीवर ओवरफ्लो से छुटकारा

इस अवसर पर केंंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी मनोहर की सरकार में विकास कार्यों में एक तेजी आई है जिसे जनता देख रही है।गुर्जर ने कहा कि इस सीवर लाइन की मांग लंबे समय से हो रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया है। इस लाइन के बन जाने से हजारों की संख्या में रहने वालों को लाभ मिलेगा।

सेक्टर 56, 56ए की सीवर लाइन एक्सटेंशन निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर एवं मूलचंद शर्मा ने आरडब्ल्यूए प्रधान डॉ सतीश प्रधान से नारियल फुड़वाया।

यहां कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की सेवा करना ही हमारा फर्ज और धर्म है। हम दिन रात इसी काम में लगे हुए हैं। हमारा काम ही लोगों का आशीर्वाद लेने की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम है। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर 56, 56ए के प्रधान डॉ. सतीश फौगाट ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।

उन्होंने बताया कि इस लाइन के बन जाने से दोनों सेक्टरों में सीवरलाइन ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए आरडब्ल्यूए अक्टूबर से प्रयासरत थी। हमारी मांग को पूरा करने पर हम दोनों मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर एवं मूलचंद शर्मा के आभारी हैं।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों में केडी शर्मा, शोएब खान, बच्चू सिंह, शैलेंद्र कुन्तल, राम मेहर, निर्मल सिंह, मोहन राम आर्य, पप्पू मौर्या, दीपक अत्री, सहज राम, राजकुमार जिंदल, मुस्तकीम, तेजराम, किशोरी लाल, गीता चौधरी, सुनील, जेपी सिंह, आर के शर्मा आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago