Categories: Trending

आंदोलन में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं किसान, पंजाब की सीमा को किया पार

केंद्र सरकार को किसानों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए शनिवार को गवर्नर के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए पूरी जान फूंक दी। दरअसल, पूरे पंजाब से हजारों किसान मोहाली के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचे तो हरियाणा के किसानों ने पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ में प्रवेश किया।

इसके बाद आंदोलन की शुरुआत हुई। आंदोलन करते हुए किसान चंडीगढ़ के करीब 6 से 7 किलोमीटर अंदर घुस गए। हालांकि, राजभवन के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

आंदोलन में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं किसान, पंजाब की सीमा को किया पार

पंजाब के किसानों ने गवर्नर के नाम ज्ञापन चंडीगढ़ के डीसी मनदीप बराड़ को दिया और वहां से वापस लौट गए। किसानों का संयुक्त मोर्चे ने कहा था कि उनका मार्च शांतिपूर्ण रहेगा, पर कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े और पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं।

वहीं मोहाली से चंडीगढ़ में आते किसानों पर पुलिस ने पानी की बौछार की।इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ किसान घायल भी हो गए।

किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को पास कर दिया है। इन्हें हटाने के लिए प्रधानमंत्री और मंत्रियों को पिछले 7 महीने से ज्यादा समय से कहा जा रहा है, लेकिन कोई बात सुन नहीं रहा।
किसानों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए नहीं तो इसी तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।

गौरतलब, पिछले लगभग साढ़े छह महीनों से सैकड़ों किसान दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग रहे हैं। उन्होंने मन बना लिया है वह अपनी यह लड़ाई किसी भी सूरत में हारने नहीं वाले। चाहे उन्हे कितना लंबा सफर तय ही क्यों न करना पड़े।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago