Categories: Faridabad

डेल्टा वेरिएंट की दस्तक के बाद, फरीदाबाद में फिर शुरू हुई घर-घर चेकिंग क्या आपके घर भी सैंपल लेने कोई आया ?

फरीदाबाद : औद्योगिक जिला फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस का ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में पहला मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। महामारी को एक बार फिर से शहर में आने से रोकने के लिए फरीदाबाद प्रशासन

स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-तीन स्थित उस क्षेत्र के 352 घरों में सर्वे किया और 169 लोगों के सैंपल भी लिए, जहां डेल्टा प्लस से संक्रमित होने वाला शख्स रहता है। स्वास्थ्यकर्मियों ने संक्रमित के चार स्वजन के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए। घर घर जाकर सैंपल लेना मुश्किल था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपना कार्य बखूबी निभाते हुए,घर घर जाकर जांच की।

डेल्टा वेरिएंट की दस्तक के बाद, फरीदाबाद में फिर शुरू हुई घर-घर चेकिंग क्या आपके घर भी सैंपल लेने कोई आया ?

क्या आई रिपोर्ट्स ?

अच्छी बात यह है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा तीन स्वजन घर पर मौजूद नहीं है। वे बाहर गए हुए हैं। लौटने के बाद उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। बता दें कि जिस शख्स में यह लक्षण पाए गए थे, वो भी पूरी तरह से बिलकुल ठीक है।

इस इलाके के इतने लोगों को लग चुकी थी डोज

सर्वे में पाया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 1,136 लोगों और 45 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग में 425 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज और 91 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। संक्रमित के पाकेट के अलावा उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वालों का भी टीकाकरण किया गया। कुल 285 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 45 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग वाले 122, जबकि 18 वर्ष से अधिक वाले 163 लोग शामिल हैं।

डा. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ये कहा की डेल्टा प्लस वैरिएंट से प्रभावित शख्स और उनके स्वजन बिल्कुल स्वस्थ हैं। हमारी टीम भी लगातार सर्वे कर रही है। सेक्टर-तीन में अभी तक आठ लोग ही पाजिटिव पाए गए हैं, जो ठीक हो चुके हैं। सेक्टर 3 में करीब ढाई हजार मकान हैं। यहां रह रहे सभी लोगों का सर्वे किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago