Categories: Crime

अनाज मंडी से गायब हुआ करोड़ो रुपए का सरसो, कीमत कर देगी दंग

रोहतक जिले में जिस वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किया गया था।उसी जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बा कलानौर की अनाज मंडी से ना सिर्फ उक्त कर्मचारी बल्कि दो करोड़ रुपए का सरसों भी गायब हो चुका है। अब इसके बाद उस व्यक्ति की तलाश की गई थी

तो मालूम चला उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और पुलिस तुरंत मामले की जांच में जो जुट गई है।

अनाज मंडी से गायब हुआ करोड़ो रुपए का सरसो, कीमत कर देगी दंग

प्रबंधक वेयर हाउस कोहलावास ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके 8239 सरसों से भरे बैग कलानौर अनाज मंडी के एच.एस.ए.एम.बी गोदाम में रखे हुए थे। जिनकी सुरक्षा का जिम्मा कर्मचारी राजेश ग्रेवाल व जांच एजेंसी एसआईएस के पास था। जिस दिन से संबंधित कर्मचारी को सरसों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया। उस दिन से उसका फोन बंद आ रहा है।

कर्मचारी से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जब अनाज मंडी पहुंचकर गोदाम को संभाला गया तो उसमें 1727 सरसों से भरे बैग ही मौके पर मिले, जबकि लगभग 6512 कटे मौके से गायब मिले। जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

वहीं इस मामले में जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेट वेयरहाउस प्रबंधक कोल्हावास द्वारा एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया है कि उनके 8239 सरसों से भरे कटे कलानौर अनाज मंडी में रखे हुए थे। जिसमें से 6512 कट्टे सरसों के गायब मिले हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसी व राजेश ग्रेवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आखिर यह सरसों कहां गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago