Categories: Uncategorized

लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ता हुआ फरीदाबाद, कैबिनेट मंत्री ने किया 6 मार्गी पुल का शिलान्यास

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को जल संसाधन विभाग(सिंचाई विभाग)की ओर से निर्मित किए जाने वाले 6 मार्गीय पुल का स्थानीय सेक्टर 3 व 8 के चौक पर शिलान्यास कर विधिवत पुल निर्माण शुरू किया।
यह पुल 6 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि की लागत से अगले 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
इसके बनने से बल्लभगढ़ और फरीदाबाद दोनो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश और केन्द्र सरकार विकास कार्यों में जनता उपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगी। भाजपा सरकार के पिछले 7 साल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की कायाकल्प हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में की जा रही है।

लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ता हुआ फरीदाबाद, कैबिनेट मंत्री ने किया 6 मार्गी पुल का शिलान्यास
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृण्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पूल निर्माण कार्य का शिल्यान्यास करते हुए।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ एक स्मार्ट शहर बन गया है।
इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जमकर विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है। सड़कों,बिजली के खम्भों,तारों, लाईटों,पेयजल सप्लाई की लाईनें, सिवरेज व्यवस्था, मीठे पानी के ट्यूबैल लगाने, गलीयों के निर्माण कार्यों सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं के चहुमुंखी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

विकास कार्यों का शिल्यान्यास करके निर्धारित समय पर उसे पूरा करवाकर उद्धाटन कर जनता को अर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बल्लभगढ़ वासियों को विकास की बड़ी सौगात भी मिलेगी।

इस अवसर पर फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित बल्लभगढ़ के सभी नागरिकों और फरीदाबाद के लोगों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि कि इस पुल के बनने से दोनों विधानसभा के लोगों को लाभ मिलेगा ,इससे पहले भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुडगांव कैनाल पर दो पुलों का निर्माण करवाया है।

दोनो पुल पहले से ही चालू करा दिए है, ताकि इस पुल के निर्माण के समय लोगो को बल्लबगढ से फरीदाबाद सेक्टरों में जाने के लिए परेशानी न आये।

इसके उपरांत हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के मोहना रोड यादव डेरी के निकट से पौधारोपण अभियान की शुरुआत भी की ।

फरीदाबाद के वन विभाग द्वारा पीपल, बरगद व पिलकल के छायादार पौधे लगाने के लिए लाए गए। परिवहन मंत्री के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक एक पौधा लगाकर उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली।

इस मौके पर जिला फॉरेस्ट ऑफिसर राजकुमार व ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफीसर हेमराज, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के बत्रा,कार्यकारी अभिन्यता वी एस रावत, सबडिवीजन अभियंता अरविंद शर्मा व अंकित शर्मा, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद दीपक चौधरी,पार्षद हरप्रसाद गोड़, पार्षद दीपक यादव, पूर्ण शर्मा, कैलाश वशिष्ठ, संजीव बैंसला,योगेश शर्मा,राकेश गुर्जर,पारस जैन, जगत भूरा, लखन बैनीवाल, प्रेम,
संगीता नेगी,सुषमा यादव,बिल्लू,
राजेन्द्र शर्मा,
गजेंद्र वैष्णव, मुकेश यादव,
कौशल शर्मा, चंद्रसेन,लोकेश शर्मा के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago