Categories: PoliticsUncategorized

उपमुख्यमंत्री पहुंचे पार्षद दीपक चौधरी के निवास स्थान पर, JJP कार्यकर्ताओं में भर गए जोश

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद आगमन पर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। दुष्यंत चौटाला ने कहां की पार्टी में प्रत्येक सदस्य को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री बल्लभगढ़ विधानसभा

क्षेत्र के नगर निगम पार्षद दीपक चौधरी के निवास पर आयोजित एक चाय पार्टी में हिस्सा लेने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र की जनता को बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने दीपक चौधरी जैसा पार्षद चुना जो लगातार क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा अडिग रहते हैं।

उपमुख्यमंत्री पहुंचे पार्षद दीपक चौधरी के निवास स्थान पर, JJP कार्यकर्ताओं में भर गए जोश

उन्होंने साथ में यह भी कहां की वह दीपक चौधरी के प्रयासों में उनके साथ हैं। और इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की अध्यक्षता करने आए थे। इसके बाद वह दीपक चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित चाय

पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचे इस मौके पर सभी युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी वरिष्ठ नेता ने भी शिरकत की। दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते हुए दीपक चौधरी ने कहा कि चौधरी दुष्यंत चौटाला राजनीति में उनके प्रेरणा स्रोत हैं।

और उन्हीं की प्रेरणा से वह इस क्षेत्र के लिए सरकार से विकास की नई योजनाएं लाने में कामयाब रहे। उन्होंने बल्लभगढ़ विधानसभा में पधारने पर दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया और कहां कि इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में दुष्यंत चौटाला के प्रति खासा लगाव है। और आज उन्होंने यहां आकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उसका फायदा निश्चित ही पार्टी संगठन को होगा।

और संगठन मजबूत होगा उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस क्षेत्र में पार्टी संगठन का पूर्ण गठन कर दिया जाएगा। इस मौके पर JJP के जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, सतीश फोगाट, सुनील मित्तल, जय वीर दलाल, राजकुमार भाटी तथा अन्य युवा समाजसेवी सहित सैकड़ों जेजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago