Categories: Featured

कभी साइकिल के छोटे-छोटे पार्ट बनाने से शुरू किया था काम, आज कड़ी मेहनत से खड़ी कर दी अरबों की कंपनी

जब आप कुछ नया शुरू करने जाते हैं तो उस समय हमें पता नहीं होता है कि यह काम हमारा कहां तक जाएगा और इसका सफर कैसा रहेगा। जब भी बात साइकिल की होती है तो आज भी लोगों के दिमाग में सबसे पहले हीरो साइकिल का नाम आता है। कुछ लोगों की पहचान उनके काम से होती है तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके नाम से उनके काम को पहचाना जाना है।

आपकी पहली साइकिल या मोटरसाइकिल हो सकता है इसी कंपनी की हो। इस कंपनी ने कई परिवारों में खुशियां पहुंचाई हैं। धार्मिक कार्यों में अग्रिण रहने वाले सत्यानंद मुंजाल ने हीरो ग्रुप की स्थापना की थी।

कभी साइकिल के छोटे-छोटे पार्ट बनाने से शुरू किया था काम, आज कड़ी मेहनत से खड़ी कर दी अरबों की कंपनी

उनकी पहचान बहुत ही सजग और महात्मा व्यक्ति के तौर पर आज भी की जाती है। इंसानों के कर्म ही याद किये जाते हैं। उन्होंने भारत की आजादी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद 1947 में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। सत्यानंद मुंजाल के कार्यों को देखते हुए दिल्ली में संतों ने उनको महात्मा की उपाधि दी थी, तभी से ही महात्मा के तौर पर उनकी पहचान बन गई। सत्यानंद मुंजाल आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके द्वारा स्थापित की गई हीरो कंपनी के लिए आज भी कई लोगों का दिल धड़कता है।

कई परिवारों में आज रोज़ी – रोटी का जरिया है इनकी कंपनी। लगातार नए रिकॉर्ड भी हीरो कपंनी बना रही है। सत्यानंद मुंजाल का जन्म पाकिस्तान के जिला लायलपुर कमालिया में 1923 में हुआ था। वह सन 1940 में मुंजाल अमृतसर आ गए। यहां आकर उन्होंने साइकिल के पार्ट बेचने का काम शुरू किया। सन 1947 में भारत की आजादी के बाद मुंजाल परिवार लुधियाना आ गया था। जिसके बाद मुंजाल ब्रदर्स के नाम से उन्होंने काम करना शुरू किया।

कड़ी मेहनत और एकाग्रता ने आज इस कंपनी को अलग ही पहचान दी है। देश ही नहीं विदेश में भी इस कंपनी को जाना जाता है। सत्यानंद मुंजाल हीरो साइकिल कंपनी के सह अध्यक्ष होने के साथ प्रबंध निदेशक भी थे। मुंजाल भाइयों ने लुधियाना में साइकिल के पार्ट्स बनाने का छोटा सा बिज़नेस शुरू किया था। जिसके बाद आज यह ग्रुप देश का बड़ा और जाना-माना हीरो ग्रुप बन गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago