Categories: Featured

विदेश में इस खिलाड़ी ने बजाया डंका, सफर के पैसे नहीं थे उधार मांगकर गया था, वापस आया इतिहास रचकर

पैसों की कमी से अक्सर नई – नई प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं। उन्हें समाज के सामने आने का मौका नहीं मिल पाता। लेकिन यूपी के टूंडला जैसे कस्बे में भी खेल प्रतिभाएं अपना हुनर दिखा रही हैं। खेल के लिए सरकार ने भले ही लंबा-चौड़ा बजट दिया हो, लेकिन खेल प्रतिभाएं धन के अभाव में खेल नहीं पाती। भूटान में अपनी कप्तानी में टीम को गोल्ड दिलाने वाले सुमित के पास उस प्रतियोगिता में जाने-आने का खर्च उठाने के लिए भी पैसे नहीं थे।

पैसे नहीं थे लेकिन जुनून और हौसला दिल में हर समय बढ़ रहा था। सुमित पौनियां एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता गोपाल पौनियां इलैक्ट्रीशियन हैं, लेकिन सुमित की रुचि शुरू से खेल में रही। बालीबाल के शौकीन सुमित के समक्ष आर्थिक तंगी की समस्या भी थी।

विदेश में इस खिलाड़ी ने बजाया डंका, सफर के पैसे नहीं थे उधार मांगकर गया था, वापस आया इतिहास रचकर

सुमित के हौसलों ने उसे सफलता तक पंहुचा दिया। प्राइवेट एकेडमी में प्रशिक्षण एवं खेलने के लिए पैसे की जरूरत होती थी, ऐसे में सुमित ने कक्षा 11 से ही अपना जेब खर्च जोड़ना शुरू कर दिया। इनका खेलों के प्रति झुकाव को देखते हुए ठा.बीरी सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नौहवार और समाजसेवियों ने कई बार मदद की।

कुछ करने का जब सच्चा हौसला होता है तो ईश्वर भी मदद को तैयार रहता है। लोगों के सहयोग से उन्होंने 2019 में आइसीएसई की नेशनल चैंपियनशिप जयपुर में प्रतिभाग किया। यहां पर इनके प्रदर्शन के आधार पर आइसीएसई की भूटान में होने वाली इंडो भूटान चैंपियनशिप के लिए बालीबाल टीम का कप्तान चुना गया। भूटान में हुई चैंपियनशिप में टीम जीती तथा सुमित को गोल्ड मैडल मिला।

बुरे समय में हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। हर समय हमें सकारात्मकता का परिचय देना चाहिए। सुमित ने अपनी टीम में जोश भरा और उसका फल भी जीत के रूप में मिला।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago