Categories: Press Release

महाभारत व गीता का विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम होगा विकसित, केंद्रीय पर्यटन ने दी जानकारी

हरियाणा प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल केंद्रीय के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया।

बैढक में हरियाणा की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि हरियाणा सरकार की महाभारत व गीता से संदर्भित वर्चुअल म्यूजियम की मूल संकल्पना है।

महाभारत व गीता का विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम होगा विकसित, केंद्रीय पर्यटन ने दी जानकारी

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भी इस संकल्पना से अत्यंत प्रभावित हुआ है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कुरूक्षेत्र में महाभारत व गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन राज्य से विचार-विमर्श हुआ है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री द्वारा कई परियोजनाओं व बिंदुओं पर सहमती दी है।     

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में अपने स्वयं के संसाधनों से बडे कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार ने कृष्णा सर्किट-1 पूर्ण कर लिया है और कृष्णा सर्किट-2 की योजना तैयार की है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ हुई हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक में कुरूक्षेत्र, आदिबद्री, राखी गढी, सांईस सिटी,एडवेंचर टूरिज्म व कुछ अन्य बिंदुओं पर विचार- विमर्श हुआ। 

बैठक में केद्रीय पर्यटन मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त हरियाणा के नगर एवं आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए के सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago