Categories: Faridabad

फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर चल रही ये तैयारी, अब मेट्रो का सफर होगा अधिक सुविधाजनक

देशभर में जैसे ही कोरोना की एंट्री हुई तो इस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन का फैसला लिया गया जिसके तहत सभी आवश्यक सेवाओं पर भी पाबंदी लगाई गई थी। लॉक डाउन के निर्णय लेने के बाद देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो पर भी रोक लगा दी गई थीं।

फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर चल रही ये तैयारी, अब मेट्रो का सफर होगा अधिक सुविधाजनक

फिलहाल लॉक डाउन के चार चरण समाप्त हो जाने के बाद जहां एक तरफ केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर सभी सेवाओं को वापस से शुरू करने के लिए अनलॉक वन के प्रयासों पर कार्य कर रही है वही अभी तक मेट्रो सेवा को वापस से शुरू करने की अभी कोई योजना तैयार नहीं की गई है।

लेकिन इस दौरान फरीदाबाद में मेट्रो की संपत्ति को इस्तेमाल कर‌ डीएमआरसी द्वारा कुछ ऐसे विकास कार्य किए जा रहे हैं जो आने वाले समय में फरीदाबाद की जनता को काफी लाभ दे सकते हैं।

फरीदाबाद में मेट्रो स्टेशन के साथ बने फुटओवर ब्रिज पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं जिसके द्वारा मेट्रो स्टेशन पर लगी स्ट्रीट लाइट के लिए खर्च होने वाली बिजली आपूर्ति में काफी सहायता प्राप्त होगी।

फुटओवर ब्रिज पर लगाए जा रहे हैं सोलर पैनल मेट्रो सेवाओं के लिए खर्च होने वाली बिजली की आपूर्ति में काफी अहम योगदान देंगे इससे पहले मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में भी इसी प्रकार सोलर पैनल लगाए गए थे जो बिजली आपूर्ति में काफी योगदान पूर्ण साबित हो रहे हैं।

डीएमआरसी द्वारा लॉक डाउन के दौरान किए जा रहे इस प्रकार के कार्य काफी योजना पूर्ण ढंग से पूरे किया जा रहे है जो आने वाले समय में फरीदाबाद मेट्रो को अधिक सुविधा पूर्ण बनाने में काफी मददगार साबित होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago