हरियाणा में स्कूली स्तर पर छात्रों को कराई जाएगी पायलट की ट्रेनिंग, इन शहरों में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल

गुरुग्राम में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में मंगलवार को नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कई निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चार स्थानों पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर फ्लाइंग स्कूल चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही है।

इनमें से दो स्थानों के लिए टेंडर भी अलॉट कर दिए गए हैं। हिसार में अंतर्राष्ट्रीय विमानन केंद्र के साथ–साथ मौजूदा हवाई पट्टीयों का सुधारीकरण भी किया जाएगा।

हरियाणा में स्कूली स्तर पर छात्रों को कराई जाएगी पायलट की ट्रेनिंग, इन शहरों में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल

उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से कहा कि महेंद्रगढ़ और भिवानी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर फ्लाइंग स्कूल चलाने के लिए टेंडर हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर करनाल और पिंजौर में इस प्रकार के स्कूल खोलने की संभावनाएं तलाशी जा रही है।

साथ ही उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के पास बाछौद और भिवानी की हवाई पट्टीयों के सुधारीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन हवाई पट्टीयों के रनवे पर लाइट लगवाने के साथ-साथ टैक्सी ट्रैक भी बनाया जाएगा।

इसके अलावा, टर्मिनल बिल्डिंग एवं नेविगेशन में उपयोगी यंत्र जैसे वीओआर/डीएमई भी लगाए जाएंगे। नारनौल में एक और अतिरिक्त हैंगर बनाने पर सहमति जताई है। वहां ऑफिस भवन के लिए पिंजौर में बनाए गए मॉडल को अपनाया जाएगा।

भिवानी हवाई पट्टी का विस्तार करने के साथ-साथ लाइट लगवाने का भी निर्णय लिया गया है। भिवानी में टैक्सी ट्रैक बनाकर हवाई पट्टी का सुधार किया जाएगा। पहले से बने भवन की विशेष मरम्मत के लिए भी मंजूरी दे दी गई है।

बैठक में दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि हरियाणा को एयरोस्पेस और रक्षा के क्षेत्र में उद्योगों का हब बनाने के लिए काम किया जा रहा है। एयरो म्यूजियम पूरे देश में कहीं भी नहीं है अगर यह गुरुग्राम में बनाया जाएगा तो यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास होगा।

साथ ही यदि यहां हेलीपोर्ट बनता है तो उससे औद्योगिकरण और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। हेलीपोर्ट और एयरो म्यूजियम को भी पीपीपी आधार पर बनवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago