Haryana Weather Update: भीषण गर्मी ने किया लोगों को बेहाल, 2 जुलाई से इस क्षेत्र में होगी बारिश

प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। राजस्थान के आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

नारनौल में रात का पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया था और यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। वहीं फरीदाबाद की बात करें तो यहां रात का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। ऐसा ही हाल दिन में भी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को महसूस होते हैं।

Haryana Weather Update: भीषण गर्मी ने किया लोगों को बेहाल, 2 जुलाई से इस क्षेत्र में होगी बारिश

रात का तापमान अचानक बढ़ने से लोगों को बिजली कट लगने लगती है। सबसे ज्यादा बुरा हाल सेक्टरों का है यहां ट्रांसफॉमर्स पर इतना ज्यादा लोड होता है कि हर आधे घंटे में बिजली के कट लगाने पड़ते हैं।

बिजली निगम भी इससे परेशान हो चुकी है अब उन्हें केवल बारिश पर ही आस है कि कब बारिश होगी और कब बिजली का लोड कम होगा।

वहीं उत्तरी हरियाणा में 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच बारिश आने के संकेत नजर आ रहे हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने के बाद गर्मी कम हो जाएगी। 5 जुलाई के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा। फिलहाल प्रदेश में मौसम खुश्क बना हुआ है और सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिक तापमान हो रहा है। इस कारण दिन के समय में भी गर्मी का अहसास हो रहा है।

आमतौर पर तापमान में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन हर मौसम में दिन और रात के तापमान में यदि कम अंतर रहता है तो वह तापमान की अधिकता को दर्शाता है। जैसे सर्दी में दिन और रात के तापमान में कम अंतर होने की वजह से हमें सर्दी का अहसास होता है उसी प्रकार गर्मी में दिन और रात के तापमान में कम अंतर रहता है जिस वजह से हमें गर्मी का अहसास होता है।

आजकल प्रदेश में दिन का तापमान औसतन 42 डिग्री और रात का तापमान 30 डिग्री के आस–पास रहता है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर होने की वजह से गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। रात का तापमान बढ़ने से लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

6 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago