Categories: Government

वर्तमान डीजीपी को मनोज यादव की वापसी में होगी देरी, नए डीजीपी की खोज जब तक नहीं होती पूरी

बीते 22 जून को डीजीपी यादव ने एसीएस होम राजीव अरोड़ा को पत्र लिखकर उन्हें रिलीव करने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसके बाद शुक्रवार को यह पत्र गृह मंत्री के पास पहुंचा तो इसे स्वीकार करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को फाइल भेजी थी। गृहमंत्री ने लिखा कि उन्हें तभी रिलीव किया जाए, जब नए डीजीपी की व्यवस्था हो जाए।

ऐसे में गृह मंत्री अनिल विज द्वारा नए डीजीपी पर की नियुक्ति की फाइल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी मुहर लगाई जा चुकी है। अब इस मुहर के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि नए डीजीपी मिलने तक वर्तमान डीजीपी मनोज यादव को अपने ड्यूटी निभानी पड़ेगी।

वर्तमान डीजीपी को मनोज यादव की वापसी में होगी देरी, नए डीजीपी की खोज जब तक नहीं होती पूरी

बस अब देरी किस बात की थी। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद गृहमंत्री ने एसीएस होम को नया पैनल बनाने को कहा है। एसीएस पैनल बना गृहमंत्री को भेजेंगे। फिर सीएम के पास फाइल जाएगी। सीएमओ से ही यूपीएससी को पैनल भेजेंगे। वहां से 3 नाम सरकार के पास भेजे जाएंगे। इनमें से एक को डीजीपी बनाएंगे।

पैनल में उन्हीं अफसरों का नाम यूपीएससी को भेजा जाएगा, जो डीजी रैंक में हैं। साथ ही जिनका कार्यकाल कम से कम 6 माह का बकाया है। ऐसे में सबसे सीनियर एसएस देसवाल व केके सिंधु दोनों दौड़ से बाहर हो गए हैं, क्योंकि दोनों 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।

पैनल में 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा, 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर और देश राज सिंह शामिल हैं। डीजी रैंक में आने के लिए कम से कम 30 वर्ष की सेवा अनिवार्य है। 1991 बैच के आलोक कुमार रॉय व एसके जैन भी 30 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

यदि 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को भी पैनल में शामिल किया तो सरकार की ओर से यूपीएससी को 7 नाम जाएंगे। ऐसा न हुआ तो डीजी रैंक के 5 सीनियर आईपीएस में मुकाबला होगा। सुप्रीम कोर्ट निर्देशानुसार यूपीएससी द्वारा योग्य आईपीएस अधिकारियों के बनाए पैनल में से सरकार पसंद का अधिकारी तैनात कर सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago