Categories: Faridabad

वन्य जीवों को बचाने के लिए अर्बन वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाने की योजना, जानवरों को मिलेगी यह विशेष सुविधा

वन विभाग असोला भट्टी वन्य जीव अभ्यारण के निकट एक व्यस्त सड़क पर अर्बन वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाने की अंतर राज्य योजना पर काम कर रहे हैं। इस कॉरिडोर के जरिए तेंदुआ और अन्य जानवरों को सुरक्षित रास्ता मिल पाएगा।

शहरी परिवेश में वन्य जीव प्रबंधन के लिए यह पहला ऐसा गलियारा होगा। अरावली पर्वत श्रृंखला के दक्षिण दिल्ली पर 32.17 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने वाला वन्य जीव अभ्यारण दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम जिलों के उत्तरी भागों में स्थित है।

वन्य जीवों को बचाने के लिए अर्बन वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाने की योजना, जानवरों को मिलेगी यह विशेष सुविधा

यह उत्तरी अरावली तेंदुए वन्यजीव गलियारे का हिस्सा है जो राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान से दिल्ली रिज तक फैला हुआ है। दिल्ली के वन रक्षक अमित आनंद ने बताया कि वन विभाग असोला भाटी में तेंदुए को एक समृद्ध आवास प्रदान करने की कोशिश कर रहा है दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के विशेषज्ञता का उपयोग वन्य जीव अभ्यारण के आसपास व्यस्त सड़कों पर अंडरपास बनाने को कर रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिन फरीदाबाद के पाली रोड पर एक वाहन की चपेट में आने से 2 वर्षीय मादा तेंदुए की मौत हो गई। 1 साल के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। पिछले साल अक्टूबर में गुरुग्राम फरीदाबाद मार्ग पर मांगर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक वन्य जीव अभ्यारण के आसपास तीन प्रमुख सड़के हैं जिनमें सूरजकुंड फरीदाबाद रोड, गुड़गांव फरीदाबाद रोड और मेहरौली बदरपुर रोड है। दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर को फरीदाबाद के मांगर गांव से जोड़ने वाली एक अन्य सड़क अभ्यारण से होकर गुजरती है।

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के दिल्ली प्रमुख सोहेल मदान ने बताया कि हम डीएमआरसी की विशेषज्ञता का उपयोग कर इस कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago