Categories: Faridabad

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो की यह है सच्चाई, स्कूल प्रबंधक पर लगे गंभीर आरोप

सेक्टर- 37 स्थित डीएवी स्कूल की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची पोस्टर के माध्यम से लोगों को स्कूल द्वारा की जा रही मनमानी के बारे में बता रही है।

दरअसल, वायरल वीडियो में बच्ची ने स्कूल संचालक पर आरोप लगाया है कि स्कूल की फीस ना भर पाने के कारण कई बार स्कूल संचालक ने उसके माता-पिता का अपमान करने के साथ स्कूल ने बच्ची का नाम भी ऑनलाइन क्लास से हटा दिया है। बच्ची ने अपनी वायरल वीडियो में बताया है स्कूल, न्यायालय, सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत अभिभावकों पर भारी पड़ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो की यह है सच्चाई, स्कूल प्रबंधक पर लगे गंभीर आरोप

वही आज स्कूल के बाहर भारी संख्या में अभिभावक इकट्ठे हुए तथा स्कूल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों की मांग है कि महामारी को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालक बच्चों से 3 महीने की फैसला लेकर केवल 1 महीने की फीस ले वही बच्चों को ऑनलाइन क्लास ग्रुप से बाहर ना निकाला जाए।

संबंधित मामले को लेकर सेक्टर- 37 स्थित डीएवी स्कूल संचालक दीप्ति जागोता ने सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही वीडियो को खारिज किया है। उस बच्चे के अभिभावकों ने अप्रैल माह में ही आगामी 3 माह की फीस स्कूल में जमा करवा दी थी। उन्होंने कहा है कि जिस बच्ची की वीडियो वायरल हो रही है उसने स्कूल द्वारा संचालित होने वाले सारे ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के साथ, सारे टेस्ट भी दिए है और बच्ची को कभी भी कक्षा से बाहर नहीं किया है। हालांकि, स्कूल ने बच्ची की पहचान कर ली है और कल संबंधित मामले को लेकर बच्ची और उसके अभिभावकों से बातचीत की जाएगी।

जब इस विषय में बच्चे के अभिभावक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची की फीस जमा है परंतु उन्होंने यह वीडियो प्रतीकात्मक तौर पर बनाई है। बच्ची के बहुत सारे दोस्तों को फीस ना भरने के चलते ग्रुप से बाहर निकाल दिया गया है, ऐसे में उन बच्चों की आवाज बनकर इस वीडियो को बनाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी पहुंची मौके पर
इस मामले में संज्ञान लेते हुए आज जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी स्कूल पहुंची तथा स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति जागोता को बच्चों को ग्रुप से बाहर ना निकालने के आदेश दिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago