खोरी मामले पर लगातार सेक रही है राजनीति की रोटियां, दिल्ली सरकार ने उठाए हरियाणा सरकार पर ये सवाल


आम आदमी पार्टी सांसद डा सुशील गुप्ता ने बीते बुधवार को गांव खोरी में पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो जिला प्रशासन लोगों को अपने आप मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ खोरी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठीचार्ज कर रहा है।

इससे साफ दिख रहा है कि पुलिस प्रशासन किस तरह का दवाब लोगों पर बना रहा है।
पार्टी के सहप्रभारी डा गुप्ता ने कहा कि पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही ने अंग्रेजी शासन की याद दिला दी है। जिस प्रकार अंग्रेजी शासनकाल में भारतीयों पर जुल्म होते थे, उसी तरह भाजपा सरकार आम गरीब लोगों पर कहर बरपा रहा है। उन्होंने कहा लोगों को अपने हक मांगने और अपनी आवाज उठाने से रोकने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोडी है।

खोरी मामले पर लगातार सेक रही है राजनीति की रोटियां, दिल्ली सरकार ने उठाए हरियाणा सरकार पर ये सवाल


यहीं नहीं हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा केवल हरियाणा वोटर आईडी के माध्यम से 1400 लोगों को मकान देने की बात की। ऐसे में जिन लोगों ने अपना सब-कुछ बेचकर खोरी में मकान बनाएं, वह कहां जायेंगे। बेहतर होगा कि प्रदेश सरकार वहां रहने वाले सभी परिवारों को पुर्नवास की व्यवस्था करें, यह मानवीय जरूरत भी है।


डा सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के बाॅर्डर पर हरियाणा के फरीदाबाद में खोरी गांव करीब 40-50 साल से बसा हुआ है, खोरी गांव में ज्यादातर लोग बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर रह रहे हैं। खोरी गांव की एक लाख की आबादी में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे भी हैं और वे सभी मजदूरी कर अपना पेट पालते है। वह केवल अपना पूर्नवास देने की मांग सरकार से कर रहें है, जोकि इनका हक भी है।


मालूम हो आम आदमी पार्टी ने बीते कई महीनों से दिल्ली बाॅर्डर पर स्थित हरियाणा के खोरी गांव को तोड़ने से पहले लाखों लोगों के पूर्नवास ना दिए जाने की मांग को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करा रही है। इस संबंध में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने खोरी गांववासियो के लिए पूर्नवास हेतू पीएम को ज्ञापन भी दिया है।


उन्होंने हरियाणा मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह राजनीतिक लाभ को छोडकर मानवता दिखाए और खोरी के सभी लोगों के लिए पुर्नवास की व्यवस्था करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago