Categories: Faridabad

आर्थिक तंगी से उभरने के लिए नगर निगम ने तैयार की यह रणनीति, गुरुग्राम से ली है सीख

‌नगर निगम के सभी जोनल टैक्सेशन ऑफिसर बुधवार को गुड़गांव नगर निगम में टैक्स कलेक्शन की तकनीक को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान जेडटीओ हेड क्वार्टर पर विनीत गुलाटी के साथ सभी जोन के जेडटीओ मौजूद रहे। बता दे इस वक्त नगर निगम की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। हर साल जहां टैक्स से 100 करोड़ से ज्यादा इनकम होनी चाहिए वहीं सालाना इनकम 50 करोड़ के आसपास ही हो पाती है। गुड़गांव नगर निगम सालाना ढाई सौ करोड रुपए की इनकम जनरेट करता है ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि गुड़गांव नगर निगम ऑनलाइन सेवा के जरिए टैक्स कलेक्शन कर रहा है लेकिन फरीदाबाद में यह सुविधा नहीं है।

आर्थिक तंगी से उभरने के लिए नगर निगम ने तैयार की यह रणनीति, गुरुग्राम से ली है सीख

आपको बता दें कि फरीदाबाद में भी एक प्राइवेट एजेंसी से सर्वे करा लिया है जिसमें सालाना 140 करोड रुपए रेवेन्यू जनरेट करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन इसमें पहले कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल सभी जेडटीओ को गुड़गांव नगर निगम भेज कर वहां की व्यवस्था से कुछ सीखने का प्लान तैयार किया था। इसी प्लान के तहत बुधवार को सभी जेडटीओ गुड़गांव नगर निगम पहुंचे और वहां पर टैक्स कलेक्शन के व्यवस्था को देखा। अब नगर निगम फरीदाबाद के जेडटीओ भी इस तरह से टैक्स कलेक्शन करेंगे।

गौरतलब है कि किसी भी नगर निगम का आय का महत्वपूर्ण स्रोत इनकम टैक्स होता है परंतु फरीदाबाद नगर निगम की मशीनरी शहर भर से टैक्स वसूल नहीं पा रही है जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण नगर निगम अपने कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भी समय पर वेतन नहीं दे पाता जिसके चलते शहर पर इसका असर देखने को मिलता है वही अब अधिकारियों ने टैक्स कलेक्शन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है, जल्दी फरीदाबाद नगर निगम भी इसी तरह से टैक्स कलेक्शन करेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago