Categories: Faridabad

रेलवे कॉरिडोर फर्जीवाड़े के आरोपित की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने जताई यह आशंका

वेस्टर्न डेडीकेटेड रेलवे कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण और अवार्ड में हुए फर्जीवाड़े के आरोपित वरुण देवघर की जमानत याचिका खारिज हो गई है। एडवोकेट सुशील कुमार पोसवाल ने बीते सोमवार को एडीजे सुखप्रीत सिंह की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में माना। जमानत दिए जाने से आरोपी केस को प्रभावित कर सकता है।

अदालत ने पहली सुनवाई में ही याचिका को खारिज कर दिया। जमीन अधिग्रहण मुआवजा और अवार्ड पेपर फ्रॉड में वरुण देव गर्ग सहित आठ कर्मचारियों के खिलाफ डीसी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसडीएम कबर सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है, एसडीएम जितेंद्र कुमार और नरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 6 पटवारी, एसडीएम के रीडर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को सस्पेंड किया जा चुका है।

रेलवे कॉरिडोर फर्जीवाड़े के आरोपित की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने जताई यह आशंका

यूपी के दादरी से लेकर नवी मुंबई तक रेलवे कॉरिडोर का निर्माण होना है जिसके लिए करीब 8 साल पहले नोटिफिकेशन गजट जारी कर दिया गया है। रेलवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए पलवल के कुछ गांव का अधिग्रहण किया गया था जिसमें असावटी, मेधापुर, लाडपुर, जटौला, ततारपुर पृथला गांव के 15 एकड़ जमीन शामिल है। जानकारी मिली है कि यहां 100 मीटर जमीन पर करीब 500 लोगों को मालिक बना दिया गया है।

इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब 100 मीटर की जमीन के लिए करीब 22 साढ़े करोड रुपए का मुआवजा देने की बात आई। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों को यह बात खटकी और उन्होंने अपने स्तर पर इस मामले की जांच की और जांच के बाद इस मामले को सीएम मनोहर लाल खट्टर के संज्ञान में लाया। इसकी जान जब शुरू हुई तो परत दर परत मामला खुलता चला गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago