Categories: Faridabad

दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, तपती गर्मी से आखिर कब मिलेगी राहत

दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीन दिनों से जनता जबरदस्त लू का प्रकोप झेल रही हैं । मानसून सीजन में इस भयंकर गर्मी ने इस बार हाहाकार मचा रखा है। वहीं मौसम विभाग का यह कहना था कि दिल्ली गर्मी से झुलस रही है. दोपहर ही नहीं, रात और सुबह में भी लू चल रही है । यही वजह है कि मौसम विभाग ने दिल्ली में हीट वेव का एलान कर दिया है।वहीं मानसून में देरी से गर्मी का कहर जारी रहने के आसार भी जताए जा रहें हैं ।

देश की राजधानी दिल्ली में पारा लगातार 40 डिग्री के पार चढ़ा हुआ है,नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है । ये वो वक्त है जब दिल्ली में मानसून की झमाझम बरसात होनी चाहिए थी लेकिन इस समय आसमान से बारिश की बूंदे नहीं, सूरज से आग के गोले बरस रही है।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, तपती गर्मी से आखिर कब मिलेगी राहत

सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि दिल्ली एनसीआर में दिनभर गर्म हवाओं और चिलचिलाती गर्मी से जान हलक में फंसी तो रहती ही है, रात में भी तापमान राहत नहीं दे रहा। जिस प्रकार दिन में गर्म हवाओं के तमाचे लगते उसे प्रकार रात की नींद भी बेहाल है ।

दिल्ली एनसीआर में दिन में भी पारा पिछले 5 दिनों से लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।
27 जून को दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में लगभग अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा
28 जून को 1 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया
29 जून को और ऊपर चढ़ा पारा और 43 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा
30 जून को तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेंटीग्रेड के साथ महीने का सबसे गर्म दिन रहा ।
1 जुलाई को दिल्ली के रिज इलाके में तो तापमान 43.9 डिग्री दर्ज हुआ जो जुलाई के महीने का एक रिकॉर्ड है।

हिट वेव की घोषणा

दिल्ली में मौसम विभाग ने हीट वेभ की घोषणा कर दी है । हीट वेव में ऐसे परेशान करने वाले हालात तब बनते हैं जब किसी शहर या इलाके में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक हो। जब तापमान सामान्य से कम से कम साढ़े 4 डिग्री ज्यादा हो। राजधानी में 24 घंटे का समय चक्र पसीना बहाते बीत रहा है। बीते दो दिनों के लिए दिल्ली में मौसम विभाग ने हीट वेभ का येलो अलर्ट भी जारी किया था ।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के बाद ही दिल्ली में मानसून की बारिश के दर्शन की संभावना है।मतलब राहत भरे थोड़े ठंडे दिनों का इंतजार अभी लंबा चलने वाला है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago