Categories: Press Release

आम आदमी पार्टी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा मोदी राज मे हो रहा सिर्फ महंगाई का विकास

मोदी जी के राज में किसी का विकास हो या ना हो, मगर मंहगाई का विकास तो जरूर देखने को मिल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दाम का बढना। यह कहना है डा सुशील गुप्ता का सांसद,आम आदमी पार्टी। 

डा गुप्ता ने कहा कि मोदी जी कहते है कि उनका एजेंडा विकास का एजेंडा है। हां हमें भी विकास देखने को मिल रहा है, लेकिन यह विकास आम आदमी को मारने पर तुला है।

आम आदमी पार्टी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा मोदी राज मे हो रहा सिर्फ महंगाई का विकास

देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की जीने की आस टूट रही है। पहले तो कोरोना काल में परिवार पर परेशानी टूटी। दूसरा मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों को बढा दिया।

जिसके चलते अब गरीबों का घर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रेट तो पहले से ही नाक में दम किए ही हैं अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।

यानी 1 जुलाई से  इंडेन के सिलेंडर भरवाने के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। बता दें मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 834 रुपये है। डा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया।

15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। 

उन्होंने कहा कि मोदी के राज में बीते सप्ताह एलपीजी पर 25 रूपये बढा दिए गए। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 834 रूपये का मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में इसकी कीमतें कितनी बढ गई होगी।

दूसरा पेट्रोल-डीजल के दाम का बढने से टृांसपोर्ट का खर्चा बढेगा और मंहगाई एक बार फिर लोगों के घरों तक पहुंच जायेगी। ऐसे में आम आदमी अपना घर कैसे चलायेंगे। हम मोदी सरकार से अनुरोध करते है कि वह विकास तो करें, लेकिन विकास के नाम पर लोगों के घरों को उजाडने का काम ना करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago