बिना बिजली बिल भरे जगमगा रहे है सिद्धू, पंजाब बिजली बोर्ड ने किया खुलासा

जहां पंजाब की कांग्रेस पार्टी में अंदर ही अंदर सियासत गर्माती जा रही है वहीं अब एक ओर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की तकरार भी अब खुलकर सामने आने लगी है। जहां गुरुवार को सिद्धू ने ट्वीट करके पार्टी को तोड़ने वाले गुटों से आगाह किया तो वही आज सिद्धू ने ट्वीट कर मौजूदा पंजाब सरकार व पूर्व बादल सरकार पर निशाना साधा। सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब अभी अन्य राज्यों को पैसे देकर बिजली खरीदता है और यह खरीद तीन कंपनियों से की जाती है जो कि महंगा सौदा साबित हो रहा है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को नेशनल ग्रिड से बिजली लेनी चाहिए क्योंकि यहां पर बिजली सस्ती मिलती है। अलग-अलग ट्वीट करते हुए सिद्धू ने बताया कि किस तरीके से प्राइवेट कंपनियों का मुनाफा करने के लिए पंजाब सरकार जनता का नुकसान कर रही है। परंतु अब एक ऐसी खबर निकल कर सामने आई है जिसने सिद्धू पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

बिना बिजली बिल भरे जगमगा रहे है सिद्धू, पंजाब बिजली बोर्ड ने किया खुलासा

पंजाब बिजली बोर्ड ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा है नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले 9 महीने से अपना बिजली का बिल नहीं भरा है जिसकी बकाया राशि 8.67 लाख बताई जा रही है। आपको बता दें कि पंजाब में फिलहाल बिजली की खपत बढ़ गई है और राज्य को रोज़ 14000 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ रही है।

जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सरकारी दफ्तरों मैं समय की अवधि को घटाने का प्रस्ताव रखा है जिससे राज्य पर बिजली का लोड कम हो सके। जहां अगले साल में आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस अपनी तैयारियां कर रही है वहीं मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच की तकरार कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago