Categories: Press Release

इन विशेष जगहों पर लगा टीकाकरण कैम्प, कर्मचारियों व व्यापारियों को लगा टीका

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कोरोना वायरस के बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाकर फ्रंटलाइन के लोगों को वैक्सीन/टीकाकरण किया जा रहा है।

गत वीरवार को बदरपुर बार्डर पर आटो चालकों और अजरौंदा मट्रो स्टेशन पर और आज शुक्रवार को बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में व्यपारियो व खरीददारों के लिए, मट्रो कर्मचारियों के लिए विशेष वैक्शीनेशन कैम्पों का आयोजन किया गया।

इन विशेष जगहों पर लगा टीकाकरण कैम्प, कर्मचारियों व व्यापारियों को लगा टीका

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम का प्रयास है कि फ्रंट लाइन पर काम करने वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन अवश्य हो।

इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर लोगों की सहुलियत के मद्देनजर कैंप लगाकर वैक्सीन/टीकाकरण किया जा रहा हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप पूनिया ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य उपायुक्त यशपाल के कुशल मार्गदर्शन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के वैक्शीन लगवाना जरूरी है। इसके अलावा मूहं पर मास्क लगाना, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखना,हाथों को स्नेटाईजर करना या बार बार साबुन से हाथ साफ करना।

घर से बाहर जरूरी कार्य से ही निकले और अपने मूहँ पर मास्क लगाकर निकले आदि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना अवश्य करें।
वैक्सीनेशन अभियान के नोडल अधिकारी डॉ राजेश श्योकंद ने बताया कि आज शुक्रवार को बल्लभगढ़ सब्जी मण्डी में गत वीरवार को बदरपुर बार्डर पर मट्रो स्टेशन पर आटो चालकों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए वैक्शीन की डोज दी गई।

इसी क्रम में अजरौंदा मट्रो स्टेशन पर मैट्रो कर्मचारियों को वैक्शीन किए गए। उन्होंने आगे बताया कि ऑटो चालकों के लिए बदरपुर बॉर्डर पर आज विशेष वैक्शीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इनमें लगभग 600 से अधिक लोगों को वैक्शीन/टीकाकरण किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago