Categories: Crime

मनपसंद कार ना मिली तो दुल्हन के बिना वापस लौटी बारात, स्विफ्ट कार की थी डिमांड

हरियाणा सरकार भले ही दहेज प्रथा को कितना ही खत्म कर ले परंतु ऐसे मामले सामने लगातार आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के फरीदाबाद से आया है। आपको बता दें की बल्लभगढ़ में शादी का माहौल गमगीन तब हो गया जब बाराती घर से निकले तो सही परंतु बारात लेकर लड़की वालों के घर तक ना पहुंचे।

दरअसल बारात यूपी से निकलकर बल्लभगढ़ पहुंचनी थी। परंतु खुशी का माहौल मातम में तब बदल गया जब लड़के वाले बुलेट मोटरसाइकिल की बात सुनकर लड़की वालों के यहां पहुंचे भी नहीं। लड़के वाले स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे परंतु मंडप में कार ना देख कर वह दुल्हन के बिना ही वापस लौट गए।

मनपसंद कार ना मिली तो दुल्हन के बिना वापस लौटी बारात, स्विफ्ट कार की थी डिमांड

लड़की वालों ने सारी तैयारी कर रखी थी। जब उन्हें यह बात पता लगी तो फोन करने का सिलसिला जारी हो गया। परंतु लड़के वालों ने फोन नहीं उठाया। तब वह थक हार कर नजदीक आदर्श नगर थाना पहुंचे और सारे मामले के बारे में बताया। वहीं पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया

और कहा कि इस मामले के बारे में कल दिन में बात करेंगे। स्विफ्ट कार ना मिल पाने के कारण लड़के वाले काफी नाराज थे। जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाया। इसकी शिकायत लड़की के परिजनों ने आदर्श नगर थाना में कर दी है। अभी तक किसी भी प्रकार की एफ आई आर दर्ज नहीं की गई।

एसएचओ ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर लड़के व परिजनों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत व लड़की वालों को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लड़की के भाई का कहना है कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर यह मोटरसाइकिल निकलवाई थी। परंतु जब शादी नहीं हुई तो यह मोटरसाइकिल हमारे किस काम की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago