Categories: Health

कन्यादान की रस्म में माता-पिता ने भेंट किया बड़ का पौधा, पहले भी आ चुके हैं सुर्ख़ियों में

शादी के लिए बुलावा देने के लिए परंपरागत कार्ड देने की बजाय सैनिटाइजर की बोतल पर निमंत्रण प्रकाशित करवाना और मिठाई की जगह मास्क देने के बाद बल्लभगढ़ निवासी पवन वर्मा व उनकी धर्मपत्नी पूनम वर्मा ने फेरों के बाद कन्यादान की रस्म के दौरान बेटी प्रियंका वर्मा व दामाद संजीव को बड़ के पौधे भेंट किए।

शादी एक जुलाई की रात थी। फरीदाबाद-पलवल रोड पर स्थित विवाह स्थल पर फेरों के बाद नया संसार शुरू करने व गृहस्थी के लिए जरूरी ज्ञान की बातें व नियम बताए जाते जाते हैं। पंडित ने यह सब जानकारी देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का दूल्हा-दुल्हान से संकल्प भी कराया।

कन्यादान की रस्म में माता-पिता ने भेंट किया बड़ का पौधा, पहले भी आ चुके हैं सुर्ख़ियों में

फेरों के बाद विवाह स्थल के पास खाली पड़ी जमीन पर वर-वधू और समधियों ने तीन पीपल के और दो बड़ के पौधे भी रोपे। इन पौधों की ठीक से देखभाल हो, इसके लिए एक माली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एमटेक तक शिक्षित व बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत

इंजीनियर प्रियंका वर्मा व उनके जीवन साथी संजीव कुमार नरेला निवासी नई दिल्ली ने कहा कि हर महीने खुद भी पौधों को देखने के लिए आएंगे। पवन वर्मा ने मौके पर समधी राकेश वर्मा को भी बड़ का पौधा भेंट किया। इससे पहले पवन वर्मा ने बेटी की शादी के लिए जो निमंत्रण पत्र तैयार किया था, वो सैनिटाइजर की बोतल पर प्रकाशित किया गया था।

बोतल की पैकिंग पर भी विवाह समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया गया और वधू पक्ष की ओर से निमंत्रण के साथ मिठाई की जगह मास्क दिए गए। सीबी ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन वर्मा के अनुसार बिटिया की शादी पहले 17 जून को तय थी, पर उससे पहले कोरोना संक्रमण का बुरा दौर शुरू हो गया।

कोरोना की चपेट में वधू और वर पक्ष के कई लोग आ गए। ईश्वर की कृपा रही कि सभी बुरे दौर से निकल आए और अब स्वस्थ हैं। इसके बाद शादी की नई तारीख एक जुलाई निकाली गई और यह बृहस्पतिवार की रात को ईश्वर की दया से निर्विध्न संपन्न हुई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago