गांव खोरी मामले में सरकारी जमीन को बेचने वाले 16 भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज

फरीदाबाद: खोरी गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन पर प्लॉट काट कर बेचने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने 16 मुकदमे दर्ज किए हैं।

भोले–भाले लोगों को सस्ती जमीन के लालच में फंसाकर भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन को अपना बताकर ओने पौने दामों में बेच दिया।

भूमाफियाओं का शिकार होने वाले खोरी वासियों ने प्लॉट के पैसे नगद दिए थे। जब उन्होंने डीलरों से जमीन की रजिस्ट्री के बारे में बात की तो वह आनाकानी करने लगे।

गांव खोरी मामले में सरकारी जमीन को बेचने वाले 16 भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज

नगर निगम द्वारा जब तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की जाने की प्रक्रिया के दोरान लोगों को अहसास हुआ कि भूमाफियाओं ने उन्हें सरकारी जमीन दी थी जिसके लिए उनके प्लॉट की कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी।

कल थाना सूरजकुंड में भूमाफियाओं की धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों ने माफिया के खिलाफ शिकायत दी। जिनमे 16 भूमाफियाओं का नाम शामिल है।

सूरजकुंड में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों में आरोपी डीलर अनंगपाल, सतीश, अमन, कालू, तस्लीम, तेजवीर, गौरव, तेजपाल, बाबू, मास्टर,कल्लम, गुरुजी, प्रवीण इत्यादी के नाम शामिल है।

डॉ. अंशु सिंगला डीसीपी एनआईटी ने जानकारी देते हुए बताया कि झूठ बोलकर धोखाधड़ी से सरकारी जमीन पर प्लाट काट कर बेचने के मामले में अबतक 21 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन सभी मुकदमों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ करके कार्रवाई करेगी। पुलिस की खोरी गांव के लोगों से अपील है कि जिन भी लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है वे लोग सामने आकर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस ऐसे सभी भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago