मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएमजीजीए को किया सम्मानित करते हुए वूमन वीक कार्यक्रम की तारीफ की

फरीदाबाद, 04 जुलाई। चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के सभी सुशासन सहयोगी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद में उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुए वूमन वीक कार्यक्रम पर जिला प्रशासन की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीएमजीजीए रूपाला सक्सेना को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे परिवार पहचान पत्र, ई-ऑफिस, अंत्योदय सरल, प्ले-वे स्कूल, महिला सुरक्षा, सक्षक हरियाणा व स्किल डेवलेपमेंट, लिंगानुपात सुधार, अंगदान, ठोस कचरा प्रबंधन आदि सरकार की योजनाओं पर प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएमजीजीए को किया सम्मानित करते हुए वूमन वीक कार्यक्रम की तारीफ की

जिला फरीदाबाद में भी सुशासन सहयोगी रुपाला सक्सेना पिछले एक साल से कार्य कर रही हैं। वूमन वीक कार्यक्रम में उनकी विशेष भूमिका रही और उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य किया। चंडीगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद में आयोजित हुए वूमन वीक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की थी। इस दौरान सीएम ने सीएमजीजीए के पांचवे बैच की तारीफ की।

उन्होंने रुपाला सक्सेना को उनकी बेहतरीन कार्यशैली के लिए सम्मानित किया। इस पर सीएमजीजीए रुपाला सक्सेना ने बताया कि उनको वूमन वीक कार्यक्रम उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़े ही सकारात्मक परिणाम सामने आए। वूमन वीक की कार्य योजना उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में ही तैयार की गई थी जिसके बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago