Categories: Uncategorized

जानिए कौन थी भारत की पहली महिला जिन्होंने महामारी पर रिसर्च करने के लिए दे दिया था अपना शरीर

कोलकाता की 93 साल की ट्रेड यूनियन लीडर ज्योत्सना बोस देश की पहली ऐसी महिला बन गई हैं जिनका शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। इसके जरिए मानव शरीर पर कोरोना वायरस के प्रभाव का पता लगाया जाएगा। बंगाल के एक एनजीओ गणदर्पण ने इसकी जानकारी दी। एनजीओ ‘गणदर्पण’ ने यह भी बताया कि इस तरह के अनुसंधान के लिए शरीर दान करने वाली बोस पश्चिम बंगाल में दूसरी शख्सियत हैं।

बोस से पहले संगठन के संस्थापक ब्रोजो रॉय भी अपना शरीर रिसर्च के लिए दान कर चुके हैं। संगठन ने बताया कि कोविड-19 से मौत के बाद उनके शव का एक सरकारी अस्पताल में पैथोलॉजिकल पोस्टमॉर्टम किया गया।

जानिए कौन थी भारत की पहली महिला जिन्होंने महामारी पर रिसर्च करने के लिए दे दिया था अपना शरीर

ज्योत्सना के बाद कोविड-10 बीमारी से पीड़ित एक अन्य शख्स और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वजीत चक्रवर्ती का शव भी अनुसंधान के लिए दान किया गया है और ऐसा करने वाले वह प्रदेश के तीसरे व्यक्ति हुए।

ज्योत्सना बोस की पोती डॉ. तिस्ता बसु ने बताया कि उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने 10 साल पहले संस्था को अपना शरीर दान करने की प्रतिज्ञा ली थी। बतादें कि 92 वर्षीय ज्योत्सना बोस ट्रेड यूनियन नेता थी।

जिनका जन्म 1927 में चिटगांव में हुआ था, जो अब बांग्लादेश का हिस्सा है। ज्योत्सना बोस की पोती डॉ तिस्ता बसु ने बताया कि 14 मई को उत्तरी कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

जहां 2 दिन कोविड वॉर्ड में उनका इलाज चला, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। लेकिन हम सब कह सकते हैं कि जिंदगी की जंग हारने के बावजूद भी वो जीत गईं। मानवजाति को वो एक बहुत सुंदर तोहफा देकर गईं हैं।

ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपनी पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए ऐसे बड़े कदम उठाते हैं। उससे भी बड़ी बात ये है कि ऐसे लोगों के परिवारजन लगातार अपनी ज़िम्मेदारी को निभाते हुए आगे बढ़ते हैं और मिसाल बन जाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago