Categories: Faridabad

खोरी में जल्द हो सकती है तोड़फोड़ की बड़ी कार्यवाही, निगम कमिश्नर ने दी यह बड़ी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव में इस सप्ताह अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही होगी। इस बात की जानकारी निगम कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल ने दी। तोड़फोड़ की कार्यवाही को लेकर नगर निगम की तैयारियां अंतिम चरण में है।

बहुत से लोगों ने पहले ही अपने मकान खाली कर दी है वहीं नगर निगम में होटल राजवंश में वाहनों की व्यवस्था की हुई है ताकि लोगों को अपना मकान खाली करना हो तो इन वाहनों का इस्तेमाल किया जा सके। अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाली कार्यवाही में हरियाणा पर्यटन विभाग में नगर निगम का सहयोग कर रहा है। विभाग के दो कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।

खोरी में जल्द हो सकती है तोड़फोड़ की बड़ी कार्यवाही, निगम कमिश्नर ने दी यह बड़ी जानकारी

दरअसल, बीते 7 जून को सुप्रीम कोर्ट ने अरावली क्षेत्र की छोरी बस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। साथ ही नगर निगम को 6 हफ्ते में कार्यवाही करके जवाब देने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद खोरी गांव के लोग लगातार पुनर्वास की मांग कर रहे थे।

इसी मुद्दे पर लोगों ने 30 जून को महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद पुलिस ने धारा 144 के तहत महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी थी। महापंचायत करने पर अड़े लोगों ने पुलिस पर पथराव किया तथा जवाबी कार्यवाही में फरीदाबाद पुलिस ने खोरी वासियों पर लाठीचार्ज किया।


मुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की घोषणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रहे खोरी वासियों के लिए पुनर्वास की योजना बनाई है। योजना के तहत हरियाणा के करीब 1400 मतदाताओं को सरकारी फ्लैट में पुनर्वास दिया जाएगा।

क्या कहना है नगर निगम कमिश्नर का
नगर निगम कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल ने बताया कि इसी हफ्ते अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करनी है। तैयारी पूरी कर ली गई है।

कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। होली बस्ती के किसी निवासी को अपने मूल निवास जाना है तो उनके टिकट तथा सामान ले जाने को वाहन की व्यवस्था निगम की ओर से की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago