Categories: Faridabad

विधायक की मेहनत लाई रंग, अब एनआईटी वासियों की हो गई बल्ले बल्ले

फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा के लगातार प्रयासों का ही सुफल है कि बाटा चौक फरीदाबाद और वाटिका चौक गुरुग्राम के बीच बनने वाली मैट्रोलाइन पर दिल्ली मैट्रो रेल कॉपोरेशन लि. ने प्याली चौक पर मैट्रो स्टेशन प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही इस लाइन पर तीन अन्य मैट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें सुशांत लोक, सुशांत लोक-3 और रोज वुड सिटी शामिल हैं।

कॉरपोरेशन ने इस नए प्रस्तावित नक्शे को हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरशन लिमिटेड को भेज कर अप्रूवल की मांग की है। कॉरपोरेशन ने गूगल मैप पर भी इन स्टेशनों को दर्शाते हुए नए प्रस्ताव हरियाणा सरकार को भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत पूरी मैट्रो लाइन ऐलिवेटेड होगी और इसकी लागत भी पहली प्रस्तावित लाइन से कम आएगी।

विधायक की मेहनत लाई रंग, अब एनआईटी वासियों की हो गई बल्ले बल्ले


विधायक नीरज शर्मा लागातार इस मामले को उठाते रहे हैं। उन्होंने प्याली चौक को मैट्रो लाइन में शामिल करवाने के लिए बड़ा आंदोलन भी खड़ा किया था। श्री शर्मा का तर्क था कि इस स्थान पर मैट्रो स्टेशन बनने से न सिर्फ बडख़ल, एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभाओं के लाखों निवासियों को लाभ होगा बल्कि सरकारी खजाने में जमा टैक्स पेयर्स का पैसा भी बचेगा।


श्री शर्मा हाल ही में इस मसले पर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठक कर चुके हैं और कॉरोना के कारण शिथिल पड़े इस प्रोजेक्ट को फिर गति देने की अपील की है। श्री शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी अपील की है कि दोनों शहरों को जोडऩे वाली इस लाइफ लाइन पर यथा शीघ्र काम शुरू करवाएं।


गौरतलब है कि अभी वॉशिंग लाइन के लिए जमीन फाइनल नहीं हो सकी है अत: यह प्रोजेक्ट अभी समय लेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago