Categories: Uncategorized

दवाई कम टोकन ज्यादा, फिर क्या बस हो गया अस्पताल में हंगामा

टीकों की कमी के कारण जिले में टीकाकरण का अभियान प्रभावित हुआ है । ऐसे कई केंद्र हैं जहां टीके की कमी देखने को मिली है ।इसी बीच लोगों की स्वास्थ्य कर्मी जो मौजूद रहे उनसे भी बहस हुई क्योंकि सुबह 6 बजे से लंबी लंबी कतारों में खड़े लोगों को जब ये पता चला की टीका नहीं लगेगी तो लोग आग बबूला हो उठे ।

यदि लंबी कतार की बात की जाए तो इतनी कतार कई मेले में नहीं लगती जितनी टीकाकरण के लग रही है ।अब ऐसे में बड़ी समस्या है सोशल डिस्टेंसिंग की लोगों के बीच दूरी भी बेहद कम होती है और ऊपर से चिलचिलाती गर्मी लोगों के मुश्किलें और बढ़ा देती है ।

दवाई कम टोकन ज्यादा, फिर क्या बस हो गया अस्पताल में हंगामा

फरीदाबाद का बीके अस्पताल, बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल, खेड़ी कलां, फतेहपुर बिलोच इत्यादि स्थानों पर वैक्सीन की कमी देखने को मिली ।अब ऐसे में जब वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में न हो और टोकन मिल जाए तो लोगों को आस होती है की शाम तक ही सही लेकिन उनका नंबर आएगा जरूर, लेकिन टोकन लेने के बावजूद भी जब वैक्सीन नही लगती तब लोग अपना आपा खो बैठते है ।

इसी कड़ी में आपको बता दें पिछले हफ्ते वैक्सीनेशन की प्रक्रिया फरीदाबाद में जोरों शोरों से चल रही थी, हर दिन लगभग 10 हज़ार टीके लगाए जा रहे थे । लेकिन अब अचानक वैक्सीन खत्म होने की वजह से ये परेशानी झेलनी पड़ रही है हालाकि उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में बताया की जल्द ही वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में जिले के लिए उपलब्ध होगी,तब तक जनता स्थिति की गंभीरता को समझते हुए समर्थन करे ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago