विधानसभा को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां हुई पूरी, तीन साल से रुके कार्यों पर अध्यक्ष ने लगाई फटकार

बुधवार को हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और हरियाणा सरकार के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने विधान भवन से लेकर एमएलए हॉस्टल के रखरखाव पर चर्चा की। इसके साथ ही विधान भवन को सजाने को लेकर जो तैयारियां की गई हैं उस पर भी चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य में देरी होने से अधिकारियों को फटकार भी लगाई। बैठक में तय किया गया कि तीन महीने के अंदर सदन कक्ष को पूरी तरह से रेनोवेट किया जाएगा। यूनेस्को की हेरिटेज कमेटी के निर्देशानुसार संसद की दीवारों और पिलरों से लकड़ी की क्लैडिंग हटाई जा चुकी है।

विधानसभा को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां हुई पूरी, तीन साल से रुके कार्यों पर अध्यक्ष ने लगाई फटकार

सदन की दीवारों के लिए टपैस्ट्री भी तैयार की जा चुकी हैं। इन टपैस्ट्री से सदन को नया लुक मिलेगा साथ ही इस वैश्विक धरोहर का संरक्षण भी हो सकेगा। टपैस्ट्री को कीटों से बचाने के लिए एल्यूमीनियम की सीलिंग से स्थापित किया जा रहा है।

इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय के प्रत्येक कमरे और बरामदे की नए सिरे से सीलिंग की जा रही है। विधान भवन के पास स्थित कुलिंग पाउंड को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि आज पास के पेड़ो से पत्ते और कई बार जंगली जानवर भी इस टैंक में गिर चुके हैं। इसलिए चंडीगढ़ यूटी ने इसके आस पास फेसिंग लगाने की भी हिदायत दी।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधान भवन से लेकर सीआईएसएफ के नाके तक मुख्य सड़क पर रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। एमएलए हॉस्टल के सामने स्थित पार्क को विकसित करने की योजना में हो रही देरी पर भी नाराज नजर आए। उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्षों इस पार्क को विकसित करने की योजना लंबित पड़ी है।

इस पर अधिकारियों ने कहा कि पार्क का कार्य शुरू हो चुका है और 1 महीने के अंदर सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। वहीं यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने पार्क की डिजिटल ड्राइंग भी विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई।

बैठक में यूटी प्रशासन के मुख्य अभियन्ता सीबी ओझा, एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बैंस, सेक्शन इंजीनियर रणजीत सिंह, सीए कपिल सेतिया, हरियाणा सरकार में मुख्य वास्तुकार बीएम शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त सेक्शन इंजीनियर संजीव चोपड़ा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago