पेड़ हमारे जीवन का प्रमुख आधार, पेड़ अवश्य लगाएं – सुधीर नागर

फरीदाबाद।
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 82 में मनस्कृति स्कूल और रोटरी क्लब फरीदाबाद ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर ने पौधे रोपे।
इस अवसर पर सुधीर नागर ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का प्रमुख आधार हैं। उनसे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन, फल, लकड़ी, पुष्प, दवाइयां आदि प्राप्त होती हैं लेकिन भौतिकवादी समय में इनको भुला दिया गया है।

अब प्रकृति ने हमें खुद ही संदेश दिया है कि उसे नकार कर जीवन भी नहीं बच सकता है। इसलिए जहां जितना संभव हो, सभी को पेड़ जरूर लगाने चाहिए। इनको लगाने के बाद कम से कम तीन साल तक रखवाली भी करनी चाहिए। उसके बाद यह खुद सैकड़ों साल तक हमें लाभ पहुंचाएंगे।

पेड़ हमारे जीवन का प्रमुख आधार, पेड़ अवश्य लगाएं - सुधीर नागर


सुधीर नागर ने मनस्कृति स्कूल और रोटरी क्लब संस्थाओं का पौधरोपण करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को इसी प्रकार के जनहित के कार्यों को करने के लिए आगे आना चाहिए। हम हमेशा आपके साथ हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद की अध्यक्ष निधि अग्रवाल, मनस्कृति स्कूल की ट्रस्टी इन्द्रा लोहिया एवं मनीषा गुप्ता, प्रिंसिपल ज्योति भल्ला, निदेशक आनन्द गुप्ता, ग्रेफा अध्यक्ष निर्मल कुलश्रेष्ठ आदि अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

फोटो- ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 82 में पौधे लगाते विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर व अन्य।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago