Categories: Uncategorized

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने किया डीसीपी ऑफिस का औपचारिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

ओपी सिंह ने आज एनआईटी जोन स्थित डीसीपी ऑफिस का औपचारिक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त के साथ डीसीपी एनआईटी, एसीपी एनआईटी और एसीपी मुजेसर मौके पर मौजूद थे।इस औपचारिक निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने डीसीपी एनआईटी के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों का रिकॉर्ड रजिस्टर चेक किए जोकि अप टू डेट थे जिसे देखकर पुलिस आयुक्त बहुत प्रसन्न हुए।

गंभीर अपराधों में शीघ्र से शीघ्र जांच पूरी करके अपराधियों की धरपकड़ सुनिश्चित करने के बारे में निर्देश देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि संज्ञेय अपराध जैसे हत्या, बलात्कार, लूट, स्नैचिंग इत्यादि मामलों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ करना पुलिस की पहल प्राथमिकता है।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने किया डीसीपी ऑफिस का औपचारिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

ताकि दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जा सके जिससे शहर के नागरिकों में पुलिस प्रशासन तथा कानून के प्रति विश्वास सुदृढ़ हो सके। महिला विरूद्ध अपराध होने पर गंभीरता दिखाएं।

ओपी सिंह ने शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि शातिर किस्म के चोर पलक झपकते ही वाहनों को गायब कर देते हैं इसलिए पुलिस कर्मचारी नागरिकों को अपने वाहनों में एंटी थेफ्ट इक्विपमेंट लगवाने के लिए जागरूक करें ताकि वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाया जा सके।

अपराधियों की धरपकड़ में सीसीटीवी कैमरों का अहम योगदान रहता है इसलिए लोगों को घर तथा कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की हिदायत दें जिससे कि उनके घर/ कार्यालय के आसपास संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों की पहचान करके उनकी सूचना पुलिस को दी जा सके।

बीट अधिकारियों को उनके क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में दिशानिर्देश देते हुए सिंह ने कहा कि बीट अधिकारी पुलिस प्रशासन के आंख, नाक, कान होते हैं। उनके पास अपने क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों की हर प्रकार की जानकारी होनी चाहिए ताकि उन पर निगरानी रखकर शहर में अपराध की वारदातों पर नियंत्रण किया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago