Categories: Uncategorized

हैवानियत की सारी हदें हुई पार, शादी का झांसा देकर कर रहा था 12 साल से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा जघन्य अपराधों में जल्द से जल्द अपराधियों की धरपकड़ करने के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए थाना पल्ला की पुलिस टीम ने बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम किशन है जो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में बलात्कार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर 12 साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

हैवानियत की सारी हदें हुई पार, शादी का झांसा देकर कर रहा था 12 साल से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति काफी साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। उसके पश्चात आरोपी ने पीड़िता के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का वादा करके उससे अवैध संबंध बनाए। महिला ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा।

अप्रैल 2021 में आरोपी बिहार चला गया जहां उसने किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई कर ली। पीड़िता ने जब आरोपी को फिर से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

इसके पश्चात महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी नवीन नगर में दर्ज करवाई जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ महिला से बार-बार बलात्कार करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने एएसआई अनीता की अगुवाई में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।

पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार गई परंतु आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरीदाबाद आ गया। इसके पश्चात पुलिस टीम ने फरीदाबाद में आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी परंतु आरोपी बार-बार बचता रहा।

अंततः गुप्त सूत्रों व तकनीकी की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के बदरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई और उससे मामले में पूछताछ शुरू कर दी जिसमें सामने आया कि आरोपी पीड़िता के साथ शादी करना ही नहीं चाहता था और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए उसे धोखे में रख रहा था।पूछताछ पूरी होने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेशश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago