Categories: Government

खुशखबरी: हरियाणा परिवहन की वॉल्वो बसें भरेंगी दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर फर्राटे, ऐसे ले सकते है टिकट

महामारी के समय मे अनेको परिस्थितियों पर असर पडा इसी कड़ी मे हरियाणा परिवहन विभाग भी इसकी चपेट में आ गया कई महीनों से बंद पड़ी बसों के कारण हरियाणा परिवहन घाटे में आ गया ।लेकिन जैसे जैसे संक्रमण की दर कम हुई जिंदगी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ती हुई दिखने लगी

इसी सिलसिले में अब लोगो के लिए खुशखबरी भरी खबर है की अब दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ने वॉल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया है इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा

खुशखबरी: हरियाणा परिवहन की वॉल्वो बसें भरेंगी दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर फर्राटे, ऐसे ले सकते है टिकट

यह बसे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रफ्तार भरेंगी हालांकि इस बात पर भी जोर दिया जा रहा हैं कि जब तक यात्रियों की संख्या में इजाफ़ा नही हो जाता तब तक इन बसों की टिकट यात्रियों को ऑफ़ लाइन ही मिलेंगी । यह वोल्वो गुरुग्राम व दिल्ली वाया हरियाणा के रूट पर चलेगी

दरअसल, महामारी के कारण हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन बंद हो गया था जिससे यात्रियों को आवागमन के लिए मुस्किलो का सामना करना पड़ा और नियमों को मद्देनजर रखते हुए अभी एक रोडवेज बस में 30 से 35 यात्री ही सफर कर रहे हैं

रोडवेज के महानिदेशक वीएस दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल अभी रोडवेज की सभी बसें नही चल पा रही है , लेकिन यात्रियों की संख्या के अनुसार अधिक बसें चलाने के लिए जीएम को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं

अब तक बसों के ना चलने से यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि हरियाणा परिवहन इस समय घाटे की मार झेल रहा था हालाँकि अभी स्थिति में काफी सुधार आया हुआ है इससे निपटने के लिए अनेकों कदम उठाए गए यह

इन बसों के संचालन से पहले यह शर्त तय की गई है कि बस की कुल सीटिंग क्षमता के 50 प्रतिशत या इससे अधिक की बुकिंग होने के बाद ही बस चलेंगी। बसों के रूट्स और फेरे बढ़ाने को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा विभागा के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। बैठक में ही यह तय किया गया कि राज्य में फिर से वोल्वो बस सेवा शुरू की जाए। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी रोडवेज बसों को पहली जुलाई से शुरू किया जा चुका है।

फिलहाल फरीदाबाद के बेड़े में 70 बसे शामिल हैं वही पूरे हरियाणा में 3500 बसों का संचालन किया जा रहा है 5 जुलाई से चली इन बसों से यात्रियों को गर्मी से भी फायदा होगा, इस समय गर्मी अपने चरम पर है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago