Categories: Trending

शादी की पहली रात पत्नी को हुआ पेट मे दर्द, दवाई लेकर आया दूल्हा तो उड़ गए होश

लुटेरी दुल्हनों के फिल्मी किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन हम अब जो खुलासा करने जा रहें हैं वो आपके होश उड़ा देगा। ये किसी एक दुल्हन की करतूत का जिक्र नहीं। ये इक्के दुक्के किस्सों का भी जिक्र नहीं। ये है लुटेरी दुल्हनों की पूरी इंडस्ट्री की हैरान करने वाली दास्तान। जिसका पर्दाफाश हुआ तो सब दंग रह गए। इनकी करतूत जानकर आपको ये कहानी फिल्मी लग सकती है।

एक बारगी ये भी लग सकता है कि क्या ऐसा सचमुच की ज़िंदगी में हो सकता है भला? लेकिन आप जो सोच नहीं सकते, एमपी से लेकर देश भर के अलग-अलग हिस्सों में हाथ मार रही लुटेरी दुल्हनें वो सबकुछ कर सकती हैं। ये पहले शादी करती हैं, फिर रातों-रात रुपये-पैसे, गहने-ज़ेवर लेकर रफूचक्कर हो जाती हैं और दूल्हा बेचारा सिर पीटता रह जाता है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि लुटेरी दुल्हनों से मिलनेवाला ये ज़ख्म कुछ-कुछ वैसा है कि ना दिखाते ही बनता है और ना छुपाते।

शादी की पहली रात पत्नी को हुआ पेट मे दर्द, दवाई लेकर आया दूल्हा तो उड़ गए होश

चलिए अब आपको एमपी की ही एक लुटेरी दुल्हन की कहानी बताते हैं जहां एमपी के भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैरागपुरा से एक दुल्हन सुहागरात के दिन ही फरार हो गई है। यहां के मनोज सोनी ने दलाल के माध्यम से 35 हजार देकर लड़की को शादी के लिए लाया था। कुछ नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में युवक ने सात फेरे लिए थे। बताया जा रहा है कि लड़की लुटेरी दुल्हन थी। इसके बावजूद दूल्हे को उम्मीद है कि दुल्हन घर लौटकर आएगी।

इसकी वजह से अभी तक उसने पुलिस में शिकायत नहीं की है। पूरे एमपी में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं, जो लोगों को चूना लगाते हैं। पूरी ख़बर ये कि सुहागरात के दिन रात 11 बजे दुल्हन ने पति को कमरे में बोली की पेट में दर्द हो रहा है। इस पर पति ने कहा कि शायद गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा हो.थोड़ी देर बाहर में टहल लो। दुल्हन करीब एक घंटे तक टहलती रही। वह आकर बोली कि पेट में दर्द कम नहीं हो रहा है। इसके बाद युवक ने कहा कि मैं मोहल्ले की दुकान से दर्द की दवा लेकर आता हूं।

थोड़ी देर बाद जब युवक बाजार से दवा लेकर लौटा तो उसके होश उड़ गए। कमरे से दुल्हन गायब थी। उसके बाद उसने आसपास में खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया। तो कुल मिलाकर बात ये है कि अगर आपको किसी के साथ ज़िंदगी बितानी है तो उसके लिए किसी विश्वासी इंसान का जीवन में आना बहुत ज़रूरी होता है।

जब ऐसा नहीं होता तो दिक्कत तभी आती है। क्योंकि अगर जीवनसाथी के साथ कोई बात या फिर अनहोनी हो जाए तो पार्टनर, पूरी कोशिश करता है सबकुछ बेहतर करने कि, लेकिन ख़ुद पार्टनर ऐसा कसम उठा दे तो समझ लीजिए कि सच्चा इंसान हमेशा हताश, परेशान रहता है। तो ये हाल हैं आज के लोगों के जीवन का, खैर आप ज़रूर ऐसी बातों का ख्याल रखिएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago