Categories: Government

कामगार साबित हो रही हैं मोबाइल “आरोग्य सेतु एप”

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिलावासी भी जागरूक हो रहे हैं तथा इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का प्रयोग कर रहे हैं। जिला में अब तक सात लाख सैंतीस हजार आठ सौ बत्तीस लोगों ने इस मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड किया है।

जिलावासी न केवल एप डाउनलोड कर रहे हैं, बल्कि कोरोना की जांच के लिए सेल्फ टेस्ट भी कर रहे हैं।उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल फोन में डाऊनलोड कर लें।

कामगार साबित हो रही हैं मोबाइल "आरोग्य सेतु एप”

उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मोबाइल में “आरोग्य सेतु एप” अवश्य डाऊनलोड करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने आस-पास कोरोना संक्रमण के बारे में भी जानकारी मिलती है ताकि वह समय पर सजग व जागरूक हो सके।

आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुनियादी सावधानी बरतने के टिप्स बताने के साथ-साथ फोन लोकेशन और ब्लूटूथ सेंसर की मदद से यूजर की मूवमेंट डिटेक्ट करता है। यह यूजर को ट्रैक कर संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पर अलर्ट करता है।

उपायुक्त ने बताया कि आरोग्य सेतु एप से लोगों को कोरोना से बचाव से संबंधित जानकारियां मिलेंगी, ताकि वे अपना व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। इस ऐप से कोरोना संक्रमण व्यक्ति के नजदीक आने से अलर्ट आता है।

यह आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड नहीं करने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-19 से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने टोल फ्री नंबर 1921 की सेवा शुरू की है। साधारण फोन यूजर टोल फ्री नंबर 1921 पर मिस काल दें। जब कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी तो फोन करने वाले व्यक्ति को वापस फोन आएगा, जिसमें उससे उसके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली जाएगी।

संबंधित नागरिक की प्रतिक्रिया के बाद उसके स्वास्थ्य से सम्बंधित उसके फोन पर अलर्ट मैसेज आएगा। इतना ही नहीं वह नागरिक जब कोविड-19 के संक्रमित केस के आस-पास होगा तो उसे तुरन्त आरोग्य एप की भांति अलर्ट एसएमएस भी प्राप्त होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago